0 लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कर सुनाया गया उद्बोधन
0 महिलाओ की शिक्षा व सुरक्षा के लिए संचालित योजनाओ के बारे में दी विस्तृत जानकारी
मीरजापुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम एवं उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया एवं सुनाया गया। तत्पश्चात कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में 20 छोटी-छोटी कन्याओं व उनके अभिभावको के साथ केक काटकर उनके उजज्वव भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अभिभावको को प्रोत्साहन हेतु बेबी नेट, बेबी किट भी प्रदान किया गया। ताइक्वांडो की टीम की बालिकाओ के द्वारा विषम परिस्थितियो में सुरक्षा हेतु ताइक्वांडो के छात्रो द्वारा प्रदर्शन कर सीख दी गई। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मा0 विधायकगण, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने महिलाओ/बालिको में महिला आरक्षी पूर्णिमा सिंह, नीलम कुमार, ईशा यादव एवं अंगिका कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में सहायक अध्यापक मधुरिमा तिवारी, शीला सिंह, नीतू यादव एवं श्वेता अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग की छात्रावास अधीक्षिका उर्मिला देवी, प्रवक्ता जीव विज्ञान जैबन जहांन, पर्यवेक्षक शिवानी मिश्रा, शलिना सिन्हा सहायक विकास अधिकारी, समाज सेवी आरती कुमारी, महिला एवं बाल विकास संस्थान, आस्था संस्थान की मैनेजर खुशी चन्द सिंह व सुनीता देवी, जी0डी0 बिनानी पी0जी0 कालेज संगीता यादव, नगर पालिका के सफाई मित्रो में गीता देवी, सम्मी, रानी देवी, उपायुक्त श्रम रोजगार विभाग से पुष्पा मौर्या, प्रीती देवी, शक्ति देवी, हीरावती देवी एवं क्रीड़ा विभाग से पावरलिफ्टिंग शिक्षिका निधि सिंह पटेल, वैशाली गुप्ता, काजल पटेल, ज्योति यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में एन0आर0एल0एम0 के 05 समूह महिला सदस्य के अलावा ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, कृषक, स्टाफ नर्स, मनोसामाजिक परामर्शदात्री, जेण्डर स्पेशलिस्ट, महिला गार्ड शक्ति सदन, सामाजिक कार्यकत्री सहित कुल 53 लोगो के अतिरिक्त प्रधानाचार्य आर0 कनया पाठशाला अनीता वर्मा, सहायक अध्यापिका राजकीय बालिका इण्टर विन्ध्याचल पुष्पा देवी, प्रधानाचार्य श्री गोविन्दा आश्रम बालिका इण्टर कालेज पैड़ापुर स्नेहनलता द्विवेदी, सहायक अध्यापक राजकीय हाईस्कूल मतवार प्रतिभा तिवारी को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक मझवां व विधायक छानबे द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ/बालिकाओ के सुरक्षा, सम्मान व शिक्षा के लिए चलाए जा रहे योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी द्वारा किया गया एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव ने सभी अतिथियो का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 उपस्थित रहें।





