News

आईडीए के शिविर मे 15 रजिस्ट्रेशन के पश्चात 7 लोगों ने किया रक्तदान

मीरजापुर।
रविवार, 8 मार्च 2026 को इंडियन डेंटल एसोसिएशन मिर्जापुर शाखा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन भरूहना में किया गया। शिविर में 15 रजिस्ट्रेशन के पश्चात 7 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन सी डी एच कन्वीनर डॉ कनिष्का चौरसिया ने डॉ पीयूष जैन की अध्यक्षता में किया।

अध्यक्ष डॉ पीयूष जैन, पूर्व अध्यक्ष डॉ राहुल चौरसिया, अमित पांडेय, प्रसून वर्मा, सत्यम तिवारी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। मझवा विधायक शुचिस्मिता मौर्या मुख्य अतिथि रहीं। साथ ही संगठन के सचिव डॉ राजेश यादव, डॉ अमित केसरवानी, डॉ आनंद दूबे, डॉ शिवांगी शुक्ला, डॉ नरेंद्र तिवारी, संजय चौरसिया, तनिष्का चौरसिया, ऋषि त्रिपाठी, शिवम् चौरसिया, चंदन यादव, निहाल यादव, प्रानिल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!