मीरजापुर।
रविवार, 08 मार्च 2026 को गुडवीव सपोर्टेड बाल मित्र समुदाय कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय की महिलाओं के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, समानता, और योगदान को सम्मान देना है. साथ ही, महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है!
इस अवसर पर समुदाय में लड़कियों द्वारा किए गए विशेष कार्यों पर भी चर्चा किया गया, जिसमें शगुन विश्वकर्मा जिनका नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में गुडवीव टीम द्वारा करवाया करवाया गया था, उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस बात चर्चा करते हुए उनके माता पिता को मिठाई खिलाया गया।
इस दौरान उन्हें बताया गया कि आज की महिला किस प्रकार आत्मनिर्भरता की तरफ आगे बढ़ रही है! साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में भी चर्चा किया गया और बताया गया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि एक विचारधारा है,जो महिलाओं को बराबरी और सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रेरणा देता है!
कार्यक्रम प्रबंधक रामस्वरूप गुर्जर सर के दिशानिर्देश में सुरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा आयोजित किया गया, जिसे नीलम चौहान, चंद्रभूषण सरोज, सोनी कनौजिया, सरिता देवी,राधा कुमारी और इंद्रेश कुमार ने पूरा करवाया।





