News

आधार नामांकन/अद्यतन के लिए मुख्य डाकघर मे खुले तीन काउंटर

मीरजापुर।
भारतीय डाक विभाग ने नगर वासियों के आधार नामांकन/अद्यतन की समस्या को देखते हुये मीरजापुर प्रधान डाकघर फतहा परिसर में शनिवार, 07 मार्च 2024 को तीन सुपर आधार सेंटरो का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। पोस्टमास्टर ऋतुराज कुमार की अध्यक्षता में अधीक्षक डाकघर मीरजापुर अतुल कुमार के द्वारा सुपर आधार सेंटर का उद्घाटन किया गया।

यहा तीन काउन्टर संचालित किये जायेगे, जिसका समय सुबह 6.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक निर्धारित किया गया हैं। प्रधान डाकघर मीरजापुर के अलावा अन्य उपडाकघर इंडस्ट्रियल स्टेट एवं उपडाकघर मीरजापुर कचहरी में भी आधार नामांकन/अद्यतन का कार्य किया जा रहा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!