0 ऊमरवैश्य भामाशाह रविन्द्र गुप्ता ने बरकछा मे धर्मशाला के लिए भूमि दान की की घोषणा
0 महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि ऊमर वैश्य करेंगे 2 लाख 51 आर्थिक सहयोग
मीरजापुर।
अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा जिला इकाई मीरजापुर की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह अनगढ़ रोड स्थित बृजधाम लान में रविवार को सायोकाल संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि ऊमर वैश्य, विशिष्ट अतिथि द्वय नगरपालिका अध्यक्ष मीरजापुर श्याम सुंदर केशरी एवं राजेश ऊमर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत घोरावल, कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष ऊमर प्रदेश अध्यक्ष महासभा एवं कार्यक्रम संयोजक गौरव ऊमर राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा युवजन संघ ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में बृज की होली, फूलों की होली की झाँकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
ऊमर वैश्य समाज के ज़िलाध्यक्ष नागेश्वर नाथ के अथक प्रयास से ऊमर वैश्य समाज के भामाशाह रविन्द्र गुप्ता ने अपनी बरकछा स्थित भूमि को ऊमर वैश्य धर्मशाला के लिए दान करने की घोषणा की। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि ऊमर वैश्य ने 2 लाख 51 हज़ार 251000/- का आर्थिक सहयोग धर्मशाला निर्माण में देने की घोषणा की, जिसका ऊमर वैश्य समाज के हज़ारों स्वजातीय लोगों ने ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
सफल एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यक्रम संयोजक गौरव ऊमर ने जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों का महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती ज्योती गुप्ता की पूरी टीम एवं युवजन संघ के ज़िलाध्यक्ष अनुज ऊमर के पुरी टीम के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महासभा की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती बिन्दु गुप्ता, संगठन मंत्री दीपा ऊमर, युवजन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, सभासद सरिता गुप्ता, अमरेश गुप्ता, नन्दलाल ऊमर, संरक्षक गण राजेन्द्र गुप्ता, गणेश ऊमर, पारस नाथ गुप्ता, श्याम लाल ऊमर, राजीव गुप्ता संजय गुप्ता मयंक गुप्ता गजानन्द ऊमर, किशन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, नितिन गुप्ता, सुमित गुप्ता, नितिश गुप्ता समेत हज़ारों स्वजातीय बन्धुओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।





