News

124 वर्ष प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर से चैत्र पूर्णिमा पर प्रभु की निकलेगी भव्य शोभायात्रा

मीरजापुर। अग्रणी सामाजिक संस्था “के, एस. पी. ट्रस्ट” की एक बैठक स्थानीय आदर्श विहार कॉलोनी स्थित जुबिली इण्टर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव के आवास पर संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी चैत्र पूर्णिमा पर 2 अप्रैल, बृहस्पतिवार को भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर ट्रस्ट द्वारा स्थानीय बरियाघाट स्थित सन् 1902 में स्थापित 124 वर्ष प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर से प्रभु की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, नगर भ्रमण के पश्चात वापिस बरियाघाट आकर महा – प्रसाद (दिव्य भोज) के साथ शोभायात्रा का समापन होगा। इस शोभायात्रा में शहर के अतिरिक्त दूर दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों तथा पश्चिम बंगाल, बिहार व राजस्थान के भी प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

बैठक में ट्रस्ट के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रमुख विशिष्ट न्यासी श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव “पद्म श्री” को नई दिल्ली में “डॉक्टरेट” की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज के साथ ही पूरे जनपद हेतु “होली” के अवसर पर प्राप्त बेशकीमती उपहार बताया गया, साथ ही मिष्ठान्न वितरित कर हर्ष जताया गया।

बैठक का संचालन शोभायात्रा के कार्यक्रम संयोजक शिवम श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सह संयोजक नरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आनंद श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, करुणा निधान, राजन श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, एड . सुधांशु श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, मधुर श्रीवास्तव, जगदीश श्रीवास्तव व दिव्यांश श्रीवास्तव इत्यादि शामिल रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रजत श्रीवास्तव द्वारा दी गई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!