अहरौरा, मीरजापुर। जनक गार्डन बेला मोड़ परसोधा चुनार में गुरु ओम ट्रैक्टर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के साथ साथ किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें तहसील के तीन दर्जन से ऊपर गांव के किसानो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे सभी किसानो को गुरु ओम ट्रैक्टर के प्रो. हर्ष अग्रवाल ने अपने पुरे स्टॉफ एवं सतीश शुक्ला प्रबंधक द्वारा होली खेली और वही किसानो को ट्रैक्टर रख रखाव के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही किसानो ने अपनी अपनी ट्रैक्टर का निःशुल्क सर्विस का लुफ्त उठा कर प्रसन्न मन से वापस घर को गए वही किसानो ने गुरु ओम ट्रैक्टर का धन्यवाद आभार जताया।
इस दौरान सोनालिका ट्रैक्टर के स्टेट हेड राजीव सिंह, एरिया मैनेजर शिवेंद्र सिंह कस्टमर केयर शशांक पंकज अवध नारायण संदीप कुमार चंद्र मनी सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान मौजूद रहे।





