0 प्राथमिक विद्यालय बरैनी में चौपाल में ग्रामीणो की सुनी समस्याएं, कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में रखे पत्रावलियो का भी किया निरीक्षण
मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल राजेश प्रकाश ने आज नगर पंचायत कछंवा में पहुंचकर कार्यालय तथा कार्यालय के रिकार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अन्तर्गत कुल प्रापर्टी की संख्या एवं प्रापर्टियो पर निर्धारित हाउस टैक्स व वाटर टैक्स पत्रावली को देखकर विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि नगर पंचायत अन्तर्गत कुल 2000 प्रापर्टी है नए सर्वे के अनुसार 1200 प्रापर्टियां बढ़ी है कुल मिलाकर वर्तमान 3200 प्रापर्टी है। मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रापर्टियो पर लगाए गए हाउस टैक्स मे से 05 बड़े प्रापर्टियो की पत्रावली लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछवां, संयुक्त विकास आयुक्त के माध्यम से परीक्षण कराए कि लगाए गए हाउस टैक्स निर्धारित नियमानुसार ही है।
निरीक्षण के दौरान सही बुकलेट न बनाए जाने मण्डलायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि अगली बार किसी भी निरीक्षण में बुकलेट में सभी जानकारियां बिन्दुवार उल्लेख होना चाहिए अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत कछंवा मिताली जायसवाल के द्वारा मण्डलायुक्त को पुुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया। मण्डलायुक्त द्वारा अपने कछंवा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बरैनी तिराहा से गड़ौली धाम रोड पर किए गए मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
मण्डलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय बरैनी में चौपाल लगाकर उपस्थित ग्रामीणो की संमस्याओ को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए। चौपाल में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, लगाए गए कुल हैण्डपम्पो के सापेक्ष चालू व खराब हैण्डपम्प, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति, राशन कार्ड व राशन वितरण की स्थिति, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियो से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की।
आयुष्मान कार्ड की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अभियान चलाकर शत प्रतिशत कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन के द्वारा की जा रही जलापूर्ति के सम्बंध मे निर्देशित किया कि की शत प्रतिशत स्थलो पर जहां कनेक्शन हो चुके है पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। अन्पूर्णा घर के लिए जमीनी विवाद को हल कराने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी मझवां को दिया गया। चौपाल में आयोजित बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा गर्भवती माताओ की गोदभराई कार्यक्रम में पौष्टिक आहार व फल वितरण करते हुए नव निहाल बच्चो को खीर खिलाकर अन्न प्राशन मण्डलायुक्त द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मझवां दिलीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान बरैनी के अलावा खण्ड विकास अधिकारी मझवां व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
तत्पश्चात मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट मीरजापुर पहुंचकर अभिलेखागार में रखे गए पत्रावलियो/अभिलेखो का परीक्षण किया गया तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय साफ सफाई का निरीक्षण करने के पश्चात सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के साथ बैठक कर कर्मचारियो से वार्ता की तथा उनके सेवा पुस्तिका, पेंशन तथा अन्य किसी प्रकरण में आने वाली समस्याओ व बकाए आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। मण्डलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी का बकाया व लम्बित प्रकरण हो तो तत्काल निस्तारण, सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, सदर गुलाब चन्द्र से वादो के निस्तारण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, अजीत सिंह, संतोष कुमार ओझा उपस्थित रहें।





