News

पीड़ित महिलाओ की समस्याओं का प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए किया जाए निस्तारण: डाॅ0 बबिता सिंह चौहान

0 अध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने जनपद भ्रमण के दौरान मण्डलीय महिला अस्पताल में नवनिहालो को कराया अन्न प्राशन, कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बच्चियों के केक काटकर दीर्घायु होने की दी शुभाकामनाएं

0 अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभागार में अधिकारियो के साथ बैठक कर की समीक्षा, पीड़ित महिलाओ की सुनी समस्याएं
फोटोसहित
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) डाॅ0 बबीता सिंह चौहान ने आज जनपद भ्रमण के दौरान जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, गोदभराई तथा अन्न प्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराने के पश्चात अष्टभुजा निरीक्षण गृह में अधिकारियो के साथ बैठक कर महिलाओ के शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की शिकायते यथा-घरेलू हिंसा, दहेज, कार्यक्रम स्थल पर उत्पीड़न आदि से सम्बन्धित शिकायतो को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियो को निस्तारण के निर्देश दिए। इसके पूर्व महिला चिकित्सालय पहुंचने पर अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) को प्राचार्य मेडिकल कालेज व अन्य उपस्थित अधिकारियो द्वारा पुष्प गुच्छ व देवी चित्र प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित व मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
अध्यक्ष ने भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम मेडिकल कालेज के मण्डलीय महिला चिकित्सालय में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम के अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत नवजात बालिकाओ व उनके अभिभावको के साथ उपहार भेंट कर घर में लक्ष्मी पैदान होने बधाई व शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम के तहत पौष्टिक आहार व फल भेंटकर गोदभराई किया गया तथा छोटे-छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के 16 संस्कारो में तीन संस्कार महत्वपूर्ण होते हैं जब तक ये तीनो संस्कार हमारे अन्दर नहीं होंगे तब तक हमे संस्कार के बारे जानकारी नहीं पायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए ताकि उसका लाभ आप सभी ले सकें। उन्होंने कहा कि गोदभराई कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाएं संतुलित आहार का सेवन करे ताकि उनका बच्चा स्वस्थ्य व निरोग पैदा हो। उन्होंने कहा कि हमारी आशा कार्यकत्री घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओ को जागरूक कर रही है कि वे गर्भावस्था के दौरान से ही संतुलित आहार का सेवन करे जिससे उनका बच्चा स्वस्थ्य पैदा हो सकें। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा महिलाओ के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है सम्बन्धित इस योजनाओ की जानकारी के लिए गांव-गांव में चौपाल के माध्यम से लोगो को जागरूक करे ताकि हमारी माताएं व बहने इस योजना का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओ को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित कर उनकी कार्यो की सराहना की गई। इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ संजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सचिन रस्तोगी, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, अधीक्षक मेडिकल कालेज डाॅ सुनील सिंह, क्षेत्राधिकारी शिखा भारती उपस्थित रहें।
अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबिता सिंह चौहान ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह के अलावा जनपद के अन्य विकासपरक अधिकारियो के साथ बैठक कर विभागो में महिलाओ के लिए संचालित योजनाओ व लाभान्वित किए जाने वाले महिलाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राज्य महिला आयोग में पीड़ित महिलाओ द्वारा प्राप्त शिकायती पत्रो को विभागो को भेजने के पश्चात की गई कार्यवाही के बारे में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। पुलिस विभाग में अधिक लम्बित शिकायतो को तत्काल निस्तारण कर आख्या भेजने का निर्देश दिया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, आशा कार्यकत्रियो के मानदेय का भुगतान, ग्राम स्वास्थ्य पोषण योजना, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयो, रानी लक्ष्मीबाई सुरक्षा योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, कस्तूरबा गांधी विद्यालयो की स्थिति, दिव्यांग सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, परिवहन सहित अनेक विभागो के अधिकारियो से बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की गई। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक आटो/टेम्पो एवं ओला आदि संचालित वाहनो के वाहन चालक सीट के पीछे वाहन चालक का नाम, मोबाइल नम्बर स्पष्ट अक्षरो में लिखवाया जाए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक सरकारी कार्यालयो व व निजी क्षेत्रो, स्कूल कालेज जहां पर महिलाएं कार्यरत है व 10 से अधिक महिला कर्मचारी है उन कार्यालयो में आन्तरिक शिकायत समिति का गठन हुआ है अथवा नहीं स्वंय निरीक्षण करते हुए शत प्रतिशत गठन सुनिश्चित कराया जाए तथा उसका प्रभावी ढंग से संचालन भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यो/योजनाओ का जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर ग्रामीण अंचलो सहित स्कूलो की छात्राओ को भी जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में अवगत कराया जाए यह भी कहा कि प्रमुख बाजारो या स्थलो पर बीच-बीच में साइन बोर्ड पर हेल्पलाइन नम्बर भी लिखवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रायः बच्चियो के गायब होने की शिकायते प्राप्त होती रहती है जो चिंतनीय है इसके लिए भी जन जागरूकता कार्यक्रम कराते हुए शासकीय योजनाओ के बारे में जानकारी दी जाए तथा बालिकाओ को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिष्ठानो पर शिकायत पेटिका लगाई जाए। प्रत्येक प्रमुख स्थलो, कालेजो में सेनेटरी नैपकीन की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर बल दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए समाधान कराया जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सकें परन्तु यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी के साथ अन्याय न होने पाए। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के महत्वा के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक का रजिस्ट्रेशन करवाने पर बल दिया।
तत्पश्चात अष्टभुजा निरीक्षण गृह में मा0 अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डाॅ बबिता सिंह चैहान जी द्वारा उपस्थित लगभग 20 से अधिक पीड़ित महिलाओ की एक-एक से मिलकर समस्याओ को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियो को प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई समस्याएं जो छोटे-छोटे बातो को लेकर है उसे परिवार परामर्श केन्द्र में दोनो पक्षो को बुलाकर सुलह समझौता के आधार पर समाधान किया जा सकता है यहां पर भी प्राप्त शिकायतो में जिन्हें परिवार परामर्श केन्द्र के लिए निर्देशित किया गया है उन्हें दोनो पक्षो को बुलाकर सुलह समझौता के आधार पर समाधान कराया जाए। इसके पूर्व अष्टभुजा निरीक्षण में पहुंचने पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश सोनकर, जिला अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!