आज दिनांक 10.03.2026 को डॉ० बबिता सिंह चौहान, माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (राज्य मंत्री स्तर) के द्वारा जनपद मीरजापुर में भ्रमण / निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मां विन्ध्वासिनी का दर्शन पूजन किया गया। तत्पश्चात् जिला महिला चिकित्सालय में जन्म ली हुई बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। माननीय अध्यक्ष सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वन करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। माननीय अध्यक्ष के द्वारा 20 नवजात बालिकाओं के हाथो से केक काटकर उन्हे उपहार स्वरूप बेबी किट प्रदान किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 20 महिलाओ को प्रशस्ति व मोमेन्टो प्रदान कर अपने हाथो से मिष्ठान खिलाकर उन्हे प्रोत्साहित व सम्मानित किया। साथ ही 06 बच्चो का अन्नप्राशन 10 महिलाओं की गोदभराई कर उन्हे उपहार प्रदान किया गया। माननीय अध्यक्ष के द्वारा अष्टभुजा गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागो की समीक्षा बैक्ठ व पीड़ित महिलाओं की जनसुनावई आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान माननीय अध्यक्ष जी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा ओ.डी.ओ.पी. प्रोडक्ट, मां विन्ध्यवासिनी की स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ उपहार स्वरूप देकर अभिवादन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा बैठक में जनपद के विकास व प्रगति की स्थिति से माननीय अध्यक्ष को अवगत कराया गया, जिसपर माननीय अध्यक्ष हर्ष व्यक्त करते हुए सराहना की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें माननीय अध्यक्ष महोदया के द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया गया। माननीय अध्यक्ष के द्वारा जिला कारागार में महिला सेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्थाये मानक के अनुरूप पायी गई। माननीय अध्यक्ष के द्वारा महिला बंदियो का हालचाल व उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा गया। जिला कारागार में 02 महिला बंदी के द्वारा अन्य महिला बंदियों को शिक्षित करने व सिलाई सिखाने के लिए सम्मानित कर उत्साहित किया। जिला कारागार में अध्यक्ष महोदया के द्वारा पौधारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय श्री पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी श्री विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सीटी नीतेश सिंह, उप जिलाधिकारी, सदर, क्षेत्राधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
You May Also Like
- March 10, 2026
- 0 Comments
गैंग लीडर शैलेश सिंह द्वारा अपराध से अर्जित ₹ 15 करोड़ की अचल सम्पत्ति धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट…
- March 10, 2026
- 0 Comments
पीड़ित महिलाओ की समस्याओं का प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए किया जाए निस्तारण: डाॅ0 बबिता सिंह चौहान0 अध्यक्ष…
- March 10, 2026
- 0 Comments
डीएम-एसपी ने नवरात्र मेले के दृष्टिगत नाविको, वाहन पार्किंग धारको व नाई समाज संग बैठक कर दियै दिशा…


