एडीजी वाराणसी जोन ने आईजी विन्ध्याचल परिक्षेत्र व एसपी मीरजापुर के साथ नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन वातावारण में सम्पन्न कराये जाने हेतु की बैठक
मीरजापुर। बुधवार, दिनांकः11 मार्च 2026 को “पीयूष मोर्डिया” अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा “आर0पी0सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में जनपदीय पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी की गोष्ठी की गयी।
इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांकः 14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा की समग्र तैयारियों पर विस्तृत समीक्षा की गई और स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो।
किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो । यह बैठक जनपद में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम है । प्रशासन की यह प्रतिबद्धता अभ्यर्थियों में परीक्षा के प्रति पूर्ण विश्वास जगाने एवं योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी ।





