News

बीएचयू के नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल द्वारा विशेष व्याख्यान का आयोजन
मीरजापुर।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिण परिसर बरकछा स्थित नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल द्वारा “न्यूक्लियर साइंस के उभरते अनुप्रयोग: कृषि से चिकित्सा तक तथा BARC में करियर के अवसर” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता अशोक रणाडे, वैज्ञानिक अधिकारी, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने परमाणु विज्ञान के कृषि और चिकित्सा क्षेत्र में विविध अनुप्रयोगों तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमती दिव्या रणाडे, वैज्ञानिक अधिकारी, परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित संकाय सदस्यों में डॉ. के. एस. शशिधर, डॉ. कुलदीप बौद्ध, डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. त्रिभुवन नाथ तथा डॉ. अर्चना महापात्र शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपिका कौर द्वारा किया गया तथा अंत में विद्यार्थियों के साथ एक संवादात्मक चर्चा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!