News

नवरात्र मेले में ड्यूटीरत अधिकारियो को मंडलायुक्त ने कराया जिम्मेदारियो का एहसास; कहा- निष्ठा के साथ करे ड्यूटी दायित्वो का करे निर्वहन

नवरात्र मेले में ड्यूटीरत अधिकारियो को मंडलायुक्त ने कराया जिम्मेदारियो का एहसास; कहा- निष्ठा के साथ करे ड्यूटी दायित्वो का करे निर्वहन

0 कमिश्नर-आईजी, डीएम-एसपी ने अधिकारियो संग बैठक कर चैत्र मेला की तैयारियो की की समीक्षा 0 17 मार्च तक सभी विभागो के पूर्ण हो शत प्रतिशत कार्य: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार
0 वाहन पार्किंग का ठेका लेने वाले व्यक्तियो का न हो कोई अपराधिक इतिहास, ठेकेदार सहित सभी कार्यरत कार्मिको का कराए सत्यापन: पुलिस महानिरीक्षक

0 जिलाधिकारी ने मेला की तैयारियो के बारे में दी विस्तृत जानकारी, मेला पूर्व पूर्ण होगी सभी तैयारियां

0 जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पण्डा समाज के पदाधिकारियो के साथ भी बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मीरजापुर। माॅं विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आगामी 18/19 की मध्य रात्रि से प्रारम्भ होने वाले वासंतिक चैत्र नवरात्र मेला के तैयारियो के दृष्टिगत मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित मेला से सम्बन्धित सभी विभागो/कार्यदायी विभागो के अधिकारियो के साथ बैठक कर बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक में मण्डलायुक्त ने अधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेला के तैयारी एवं मेला के दौरान ड्यूटीरत अधिकारी अपने जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए पारदर्शिता व निष्ठा के साथ देवी धाम में अपने दायित्वो का निर्वहन करे। उन्होंने कहा प्रत्येक विभागीय अधिकारी मेला के कार्य हेतु कम से कम एक राजपत्रित अधिकारी को मेला नोडल अधिकारी के रूप में बनाया जाए जो उस विभाग से सम्बन्धित अधिकारियो/कार्मिको से समन्वय बनाते हुए मेला क्षेत्र में सकुशल कार्य सम्पन्न कराए।

उन्होंने कहाकि नवनिर्मित पीपा पुल के दोनो तरफ मजबूत बैरीकेटिंग के साथ 4 फीट की ऊचाई तक जाली लगाया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकें।
मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने कार्यो को अधिक 17 मार्च 2026 तक शत प्रतिशत पूर्ण करा ले। 17 मार्च 2026 के 03 बजे उनके द्वारा सम्बन्धित अधिकारियो के साथ भ्रमण कर निरीक्षण किया जाएगा, कार्य पूर्ण न करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह ने मेला की तैयारी समय से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र मे पार्किंग व्यवस्था के लिए दिए गए टेण्डर के पश्चात ठेकेदार व पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियो का सत्यापन करा लिया जाए यदि उसके विरूद्ध कोई अपराधिक इतिहास रहा हो तो ऐसे व्यक्ति को पार्किंग का ठेका न दिया जाए। पार्किंग स्थल पर बड़े बोर्ड पर स्पष्ट अक्षरो में रेट लिस्ट समय निर्धारित करते हुए अंकित किया जाए।
उन्होंने विभिन्न होटलो पर भी रेट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया। मेला के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए इसके लिए पुलिस व परिवहन विभाग की समन्वय टीम बनाकर मुख्य मार्गो पर पेट्रोलिंग करते हुए मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा न होने दे। तीनो मन्दिरो के गर्भगृह में इंवर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए यदि है तो यह सुनिश्चित करे ले कि वह संचालित है कि नहीं।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार मण्डलायुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि दिए गए निर्देशो का अक्षरश पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मेला के पूर्व घाटो व गंगा में बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, साफ सफाई, तीनो मन्दिर के बारे में सुक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी विभागो के द्वारा तैयारियां शत प्रतिशत पूर्ण करा ली जाएगी।
पुलिस अधीकक्ष अपर्णा रजत कौशिक ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पण्डा समाज के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर मेला में आने वाले श्रद्धालुओ को सुविधापूर्ण दर्शन मिल सके सहयोग प्रदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा निकास द्वार से दर्शन नही कराया जाएगा यात्रियो के साथ किसी द्वारा अभद्रता नही की जाएगी। सभी पण्डा निर्धारित ड्रेस व पहचान पत्र के साथ ही मन्दिर में दर्शन कराने हेतु प्रवेश कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, अध्यक्ष पण्डा समाज पंकज द्विवेदी के अलावा शनि पाठक, गंजन मिश्रा, अनुज पाण्डेय, रघुवर दयाल उपाध्याय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!