मीरजापुर।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मिर्जापुर जिला इकाई की ओर से फूलो की होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष गोकुल अग्रवाल की अध्यक्षता मे महामंत्री आशुतोष अग्रवाल फ़ार्म हाउस सुरेका स्टेट मे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इस दौरान सभी कलाकारो द्वारा फिल्मी एवम भजन आदि गानो से माहौल को रंगो भरा बना दिया गया और सभी सदस्यों ने नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। अंत मे कोषाध्यक्ष पंकज खत्री महामंत्री आशुतोष अग्रवाल द्वारा सभी कलाकार को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष गोकुल अग्रवाल, महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज खत्री, नगर अध्यक्ष शुभम् गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष दीपक जयसवाल, महिला अध्यक्ष रंजना अग्रवाल, महिला मंत्री इन्दु गुप्ता, महिला कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल, विजय जयसवाल, चन्द्रांशु गोयल, रमेश चंद अग्रहरि, शैलभ खंडेलवाल, आशीष सिंह जायसवाल, संजय केसरी, मनोज अग्रवाल, क्षितिज बुधिया, वैभव जयसवाल, किशन अग्रवाल,विनीत मोदनवाल, ओम प्रकाश मौर्य, विहांशु जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अंत मे जिलाध्यक्ष गोकुल अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हूए कार्यक्रम का समापन किया।





