मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक जनपद अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
बीते 27 जनवरी 2026 को थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 340(2) बीएनएस, 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधि. व 11 पशु क्रूरता का निवारण अधि. तथा थाना सन्तनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2026 धारा 3/5ए/8/5 गौ हत्या निवारण अधि. से सम्बन्धित ₹ 25 हजार के ईनामियां वांछित अभियुक्त मनीष उर्फ सोनू पटेल पुत्र श्याम बहादुर पटेल निवासी सोनवर्षा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत पाली बार्डर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना जिगना पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया। दोनों अभियोगों से सम्बन्धि पूर्व में अभियुक्त के पिता श्याम बहादुर पटेल (वर्तमान ग्राम प्रधान सोनवर्षा) सहित कुल 5 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना जिगना, निरीक्षक राजीव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम शामिल रहे।





