News

अफीम की खेती करने वाले पुत्रों समेत पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार; आरोपियो ने कहा- गलतफहमी मे लग गया पौधा

सर्वेश कुमार सिंह, कछवा (मिर्जापुर)।
कछवां थाना क्षेत्र के गोधना गांव में अवैध अफीम की खेती किये जाने का का मामला प्रकाश में आया है। प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर करीब दो सौ स्क्वायर फीट क्षेत्र में की जा रही अफीम की खेती को नष्ट करते हुए बड़ी मात्रा में अफीम का पौधा भी बरामद की है।

नायब तहसीलदार नगीना सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर राजस्व व पुलिस टीम ने गोधना गांव में छापेमारी की। मौके पर करीब दो सौ स्क्वायर फीट क्षेत्र में अफीम की खेती पाई गई। टीम ने खेत से हरे व सूखे पौधों सहित कुल लगभग 40 किलो अफीम के पौधे जब्त की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया। इनमें महेंद्र मौर्या तथा उनके दो पुत्र प्रवीण और अरविंद शामिल हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस संबंध मे आरोपी महेंद्र मौर्या का कहना है कि हम हर वर्ष इस खेती को करते हैं हम इससे पोस्ता का दाना पैदा करते है, हमें तो यह भी पता नहीं कि यह अफीम का पौधा है। प्रशासन द्वारा अवैध अफीम की खेती को तत्काल नष्ट करा दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!