News

एपेक्स नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्र – छात्राओं ने लैम्प लाइटिंग कर ली शपथ

मीरजापुर।
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल साइंसेस, चुनार के बीएससी नर्सिंग के 6वें बैच, जीएनएम के प्रथम बैच तथा पैरामेडिकल के 5वें बैच के छात्र-छात्राओं ने आज लैम्प लाईटिंग कर अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं सेवा भाव से करने हेतु नाइटइंगेल शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माँ विंध्यवासिनी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मिर्ज़ापुर के एसोशीएट प्रो डॉ दुर्गेश सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश पटेल मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी चुनार, डॉ आनंद मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पड़री, एपेक्स चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह विशेष अतिथि कॉलेज ऑफ नर्सिंग आईएमएस बीएचयू की प्रोफेसर डॉ. शिवशंकरी, एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उपप्रधानाचार्य प्रो गीता, हेरिटेज कॉलेज ऑफ नर्सिंग, प्रधानाचार्य डॉ. विजया सुगना, पॉपुलर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एसोशीएट प्रोफेसर सनी दनियाल, जगदीश सिंह आरएसएस प्रचारक, एपेक्स फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो डॉ सुनील मिस्त्री, एपेक्स आयुर्वेद कॉलेज उपप्रधानाचार्य प्रो डॉ पीके राय एवं एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग प्रधानाचार्य प्रो एसएस गोपी व उपप्रधानाचार्य प्रो उषा रानी आर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नर्सिंग फैकल्टी प्रो अनुशी, डॉ. साहिल जॉर्ज लाल द्वारा उमा शंकर बिन्द, श्रेया, प्रगति, सुरभि विश्वकर्मा, ज्योति सिंह, स्वेता सिंह, निकिता, रवि शंकर, प्रियंका, ज्योतिश्री लाइट ऑफर कर छात्रों ने अपने कर्तव्यों के निष्ठापूर्ण निर्वहन की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा समस्त छात्रों को आशीर्वाद देते हुए गत वर्ष आयोजित खेलकूद, डिबेट, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं मेधावी छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

एपेक्स के ट्रस्टी प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि यह सेवा संवेदना और करुणा का संगम है। आप सब भावी स्वास्थ्य संरक्षकों की भूमिका में हैं और समाज आपसे आशा करता है कि आप इस निष्ठा को जीवन भर बनाए रखें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समस्त उपस्थितजनों ने नर्सिंग विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!