मीरजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार मिश्रा-।। अपर जनपद न्यायाधीश / नोडल अधिकारी सन्तोष कुमार गौतम डीएलएसए पूर्ण कालिक सचिव, पल्लवी सिंह एवं सभी न्यायिक अधिकारीगण संयुक्त रूप से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारग्म माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये।
जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ।। ने सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक किए और राष्ट्रीय लोक अदालतें कि सफलता की उद्देश्य एवं गरीबों की मदद के लिए उनके मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण करने एवं वादकारियों को अधिकतम सहुलियत प्रदान करने का निर्देश दिए।
जनपद न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार मिश्रा ।। ने कुल 01 आर्बिट्रेशन निष्पादन मामले, का निस्तारण किए और रू० 01.95 हजार आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए। पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण सत्य प्रकाश ने 66 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किए और 5 करोड़ 64 लाख 55 हजार रूपये प्रतिकर के रूप में मृतको एवं घायलों के परिजनों को दिलाये।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला ने कुल 35 वैवाहिक मामलों का निस्तारण किये। स्थायी लोक अदालत चेयरमैन बृजेश नरायण मिश्र ने कुल 6 मुकदमों का निस्तारण किए।
ऊपर जनपद न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार गौतम ने कुल 01 आर्बिट्रेशन निष्पादन मामले का निस्तारण किए। विशेष न्यायाधीश पाक्सो चन्द्रगुप्त यादव ने कुल 1 आर्बिट्रेशन निष्पादन मामले, का निस्तारण किए और स० 25.01 हजार आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए।
सचिव बीएलएसए श्रीमती पल्लवी सिंह ने 772 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराये और लगभग 6.66 करोड पर बकायेदारों से समझौता कराकर ऋण वसूली कराये। विशेष न्यायाधीश कोर्ट नं० 1 श्रीमती शबीह जेहरा ने कुल 01 किमिनल गिसलिनियस मुकदमों का निस्तारण किए।
विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी ने कुल 14 इलेक्ट्रीसिटी कम्पाउन्डेबल मामलें व एफ०आर के कुल 210 मुकदमों का निस्तारण किए, तथा 4500/- रूपये वसूले। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने कुल 2613 मुकदमों का निस्तारण की और 9 लाख 26 हजार 300/- जूर्माना वसूल की।
सिविल जज (सी.डि.) श्रीमती गरिमा सिंह ने कुल 6 सिविल 5 सक्सेशन व मूल वाद के 4 वादों का निस्तारण किए और लाखों रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए। अपर सिविल जज (सी०जि०) सुश्री अणिमा मिश्रा ने 142 मुकदमों का निस्तारण की और 1400 रूपया जुर्माना वसूल किये। सिविल जज (सी०वि०) / एफटीसी सोनल अग्रवाल ने 114 मुकदमों का निस्तारण की और 5870 रूपया जुर्माना वसूल की। जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रियम्बदा लाल ने कुल 160 मुकदमों का निस्तारण किये। अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 3 श्रीमती रूचि भाटी ने कुल 116 मुकदमों का निस्तारण किये। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय लालगंज जीनत परवीन ने 53 मुकदमों का निस्तारण की और 7900 रूपया जुर्माना किये। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मड़िहान सुश्री प्रीति ने 47 मुकदमों का निस्तारण की और 470 रूपया जुर्माना किये। सिविल जज (जू०डि०) चुनार ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने कुल मूल वाद 02 व सक्सेशन 3 वादों का निस्तारण किये। सिविल जज (जू०डि०) / एफटीसी / यूमेन श्री अभिशेक सिंह ने कुल 56 मुकदमों का निस्तारण किये और 500 रूपया जुर्माना किये। सिविल जज (जू०डि०) / एफटीसी श्रीमती एश्वर्या यादव ने कुल 21 मुकदमों का निस्तारण किये। स्पेशल जूडिशियल मजिस्ट्रेट ने कुल 3 मुकदमों का निस्तारण किये और लगभग 1650/- रूपये जुर्माना वसूल किये।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / नोडल अधिकारी रा.लो.अ. अजय कुमार सिंह के अच्छे प्रयास से नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार/ नायब तहसीलदारों के न्यायालयो, बकबन्दी न्यायालयों द्वारा निस्तारित राजस्व बाद कुल 69187 मामलों का निस्तारण किया गया। नगरपालिका परिषद ने 4778 मुकदमों का निस्तारण किए। विद्युत विभाग के 750 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किए। ई-चालान यातायात के 2293 चालानो का निस्तारण हुआ और 09 लाख 07 हजार /-रूपया ऑनलाईन जुर्माना वसूल हुए और सहायक श्रमायुक्त ने 01 मुकदमें का निस्तारण किए और 14.08 लाख पीड़ितों को दिलाये। मुख्य चिकित्साधिकारी ने 626 प्रीलिटिगेशन चिकित्सीय प्रकरणों का निस्तारण किए।
आरटीओ विभाग से 2678 चालानो का निस्तारण किए और 305.47 लाख शमन शुल्क वसूल किए। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी सत्यप्रकाश एडीजे-प्रथम संतोष कुमार गौतम, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट नं० 6 विनय आर्या, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट चन्द्रगुप्त यादव, लिपिक सुनील सोनी, रंजीत कुमार डाटा आपरेटर, नितिश दुबे कनिष्ठ लिपिक, सूरज कुमार, कनिष्ठ लिपिक पीएलवी श्री जय प्रकाश, कृष्ण कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव एवं समस्त न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।





