News

अवैध रूप से पोस्ता (अफीम) की खेती करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार; कब्जे से 2086 पोस्ता के पौधे/डोडा बरामद,वजन कुल 34.6 किलो ग्राम

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना कछवां पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार, 13 मार्च.2026 को थाना कछवां पुलिस बल को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोधना में कुछ व्यक्तियों द्वारा पोस्ता की अवैध रुप से खेती की गई है।

सूचना पर थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अवैध रुप से पोस्ता की खेती करने वाले 3 अभियुक्तों क्रमशः महेन्द्र कुमार मौर्या पुत्र बलदेव मौर्या, अरविन्द कुमार मौर्या पुत्र महेन्द्र कुमार मौर्या व प्रवीण कुमार मौर्या पुत्र महेन्द्र कुमार मौर्या निवासीगण ग्राम गोधना थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा खेत में अवैध रुप से लगाए गए पोस्ता के 2086 पौधे/डोडा वजन-34.6 किग्रा बरामद किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम थाना कछवां शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!