News

मड़िहान को मिला उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे बड़ा 765 केवीए विद्युत उपकेंद्र का सौगात

मीरजापुर।
शनिवार, 14 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री Arvind Kumar Sharma (ए.के. शर्मा) के मिर्जापुर आगमन पर Ashtabhuja Dak Bungalow मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान मड़िहान तहसील को एक बड़ी सौगात मिली।

 मंत्री जी ने मड़िहान क्षेत्र में 765 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की स्वीकृति की घोषणा की, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹2000 करोड़ बताई जा रही है।

 गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक Ramashankar Singh Patel जब ऊर्जा मंत्री थे, तब उन्होंने मिर्जापुर के सदर तहसील के सागर सेमर ग्राम में 200 केवीए तथा मड़िहान तहसील में 400 केवीए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसका पहल विधायक जी ने मुख्यमंत्री जी से कई बार किया था।

 कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री जी ने कहा कि आज़ादी के बाद उत्तर प्रदेश में अब तक केवल तीन 765 केवीए के विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं और चौथा उपकेंद्र मड़िहान में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा,जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी ने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से मड़िहान क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी, तथा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

 विधायक जी के नेतृत्व में मड़िहान विधानसभा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर मिर्जापुर नगर के विधायक Ratnakar Mishra, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष Sohan Lal Shrimali, नगर पालिका अध्यक्ष Shyam Sundar Kesari सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!