“जल ही जीवन है, जल है तो कल है: शैलेंद्र अग्रहरी
मीरजापुर.
मिर्जापुर। जी.डी.बिनानी पी.जी.कॉलेज मिर्जापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन जल संरक्षण जागरूकता पर छात्र एवं छात्रों द्वारा चयनित ग्रामों में एक रैली निकाली गई रैली गांव में भ्रमण करते हुए छात्राओं द्वारा जल संरक्षण से संबंधित नारे लगाए जा रहे थे- जैसे जल है तो कल है जल ही जीवन है जल बचाएं जीवन बचाएं आदि रैली अपने निर्धारित मार्गो से होते हुए शिविर स्थल पर आ गई द्वितीय सत्र में जल संरक्षण विषय पर संबोधित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक सेवा एवं सुरक्षा तथा
सामाजिक कार्य के प्रतिनिधि के रूप में श्री शैलेंद्र अग्रहरी जी उपस्थित हुए जिन्होंने छात्र एवं छात्राओं को जल संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा किया तथा उन्हें बताया कि किस प्रकार से शरीर में 70% से अधिक भाग जल का है और बिना जल के जीवन संभव नहीं है इसलिए हम सभी का यह पुनीत कर्तव्य है कि हम जल की एक-एक बूंद को बर्बाद होने से बचाए क्योंकि यदि जल ही नहीं रहेगा तो सृष्टि ही नहीं रहेगी इसको बचाने के लिए उन्होंने बताया कि किस प्रकार से हम बरसात के जल को रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से भूगर्भ में स्टोर कर सकते हैंहै.
अंत में उन्होंने छात्राओं को जल संरक्षण करने के लिए शपथ भी दिलाया कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशुतोष कुमार तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राम मोहन अस्थाना ने आभार ज्ञापित किया।
अंत में छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।




