मीरजापुर।
संस्कार भारती मीरजापुर इकाई की बैठक संस्था की अध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नारघाट स्थित भारतीय शिशु मंदिर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रांत अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी के ज्येष्ठ भ्राता, पूर्व कोषाध्यक्ष रमेश बाबू के भतीजे, वर्तमान सहमहामंत्री विजय कुमार श्रीवास्तव की दादी तथा पूर्व महामंत्री संतोष तिवारी के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।
इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पक्का घाट पर 17 मार्च 2026 को प्रस्तावित चैती महोत्सव को फिलहाल कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए।
बैठक में विशेष रूप से काशी प्रांत अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद अवस्थी, राजकुमार पाहवा, सोमेश्वर पति त्रिपाठी, रामधनी पाल, अश्वनी कुमार पांडेय, शिवराम शर्मा, आशुतोष सोनी, शोभा उपाध्याय, शिवलाल गुप्ता, सुरेश मौर्य एवं शैला श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक का प्रारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुआ तथा समापन वंदे मातरम के साथ किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री शिवराम शर्मा ने किया।




