आईडीए की ओर से 550 विद्यार्थियों का किया गया दंत एवं मुख परीक्षण
मीरजापुर।
मंगलवार, 17 मार्च को डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल संकटमोचन शाखा में इंडियन डेंटल एसोसिएशन मिर्जापुर शाखा द्वारा निःशुल्क दंत एवं मुख जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 550 विद्यार्थियों का दंत एवं मुख परीक्षण किया गया।
शिविर का आयोजन सी. डी. एच. कन्वीनर डॉ कनिष्का चौरसिया द्वारा डॉ पीयूष जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान बच्चों को दांतों की स्वच्छता, सही तरीके से ब्रश करने की विधि तथा मौखिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया।
शिविर में डॉ राहुल चौरसिया, डॉ राज राठौड़, डॉ अंकिता मिश्रा, डॉ शिल्पी तिवारी, डॉ सुरभि कसेरा, डॉ नेहा दूबे, डॉ अनामिका केसरी ने अपना बहुमूल्य समय देकर शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।
विद्यालय की निदेशक अपराजिता सिंह एवं प्रबंधक मिट्ठू बैनर्जी ने इस आयोजन के लिए इंडियन डेंटल एसोसिएशन, मिर्जापुर शाखा के प्रति आभार व्यक्त किया।





