News

आज के डिजिटल युग में, सूचना ही हथियार है
संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय साइबर फ्राड गैंग का किया पर्दाफाश
8 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, टाटा डीसीएम ट्रक में छिपाकर ले जा रहें ₹1 करोड़ मूल्य के 11,605 पुराने मोबाइल फोन व 8 मोटर साइकिल बरामद
मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अमर बहादुर क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सोमवार, 16 मार्च को थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को जरिए मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम तेन्दुई टोल प्लाजा के पास टाटा डीसीएम ट्रक के साथ 8 नफर गिरफ्तार अभियुक्तगण मोहम्मद अनारूल पुत्र अरसद अली निवासी ब्रम्हाचारी हथियादिरा थाना रौतरा जनपद कटिहार बिहार, मोहम्मद दिल फराज पुत्र अलाउद्दीन निवासी कौवा मोड़ सिसिया थाना बरारी जनपद कटियार बिहार, सीताबुल पुत्र अरसद अली निवासी हथिया दियहरा थाना रौतरा जनपद कटिहार बिहार, हसीबुर रहमान पुत्र अब्दुल रसीद रहमान निवासी बनेली थाना घाटा जनपद पूर्णिया बिहार, सबिर आलम पुत्र मुदुरमाहन निवासी बनेली थाना घाटा जनपद पूर्णिया बिहार, मोहम्मद अहमद पुत्र मोहम्मद हमीद निवासी हथिया डेरा थाना रौतरा कटिहार जनपद कटिहार, मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद इरफान अली निवासी हथिया डेरा थाना रौतरा जनपद कटिहार बिहार, मोहम्मद सफीक पुत्र मंसूर आलम निवासी हथिया डेरी थाना मुसिल जनपद कटिहार बिहार के कब्जे से टाटा डीसीएम वाहन संख्या यूपी 62 सीटी 5893 में छिपाकर रखें 11,605 पुराने मोबाइल फोन, 8 मोटर साइकिल तथा जमातलासी के 48,800 रूपये बरामद किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-95/2026 धारा 317(2),317(5),61(2),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों द्वारा अलग-अलग राज्यों से भारी संख्या में पुराने मोबाइल फोन को अवैध तरीके से छिपाकर बिहार ले जाते है तथा इन मोबाइल फोनो को रिपेयर कर साइबर फ्राड करने हेतु डाटा रिकवर करके डाटा को बेच देते है। इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बाट लेते है तथा भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाते है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक-अभय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना लालगंज,
प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह सर्विलांय/एसओजी मय पुलिस टीम शामिल रहे। सराहनी कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!