News

राष्ट्रीय सेवा योजना के दो इकाइयों के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन
मीरजापुर। नगर के जी.डी. बिनानी पी.जी.कॉलेज में मंगलवार, 17 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एवं द्वितीय इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा शिविर स्थल की साफ सफाई की गई तत्पश्चात समापन समारोह प्रारंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के.बी.पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह चंदेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें ज्वलंत समस्याओं को गीत एवं एकांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। दहेज प्रथा और शिक्षा, गौ हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्ष धरा का सिंगार है, भक्ति गीत,राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, लोक गीत एवं नृत्य का मंचन किया गया, जिसे समारोह में आए हुए अतिथियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा खूब सराहा गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शिविर के प्रारंभ में निर्धारित किए गए लक्ष्य के सापेक्ष सप्ताह भर में लक्ष्यों की प्राप्ति के संदर्भ में प्रगति आख्या को विस्तार से पढ़ा गया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर को सफल बताया इस सप्त दिवसीय विशेष शिविर का मुख्य आकर्षण स्वयंसेवक एवं सेविकाओं सम्मानित करना था। राष्ट्रीय सेवा योजना के अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में पूर्ण रूप से सक्रिय होकर राष्ट्रीय सेवा योजना को शीर्ष में ले जाने का कार्य किया।

मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना का सबसे विशेष शिविर की अपनी एक अलग भूमिका होती है क्योंकि छात्र जीवन न केवल शैक्षिक विकास का समय है बल्कि बौद्धिक एवं भावी जीवन के निर्माण का भी समय होता है विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का चिंतन महात्मा गांधी व स्वामी विवेकानंद के जीवन से अनु प्रमाणित है राष्ट्रीय सेवा योजना शिक्षा व समुदाय को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिविर के माध्यम से आप में सृजनात्मक एवं रचनात्मक सामाजिक कार्यों में अपना बेहतर योगदान किया है आपके इस योगदान में आपके कार्यक्रम अधिकारियों का प्रशंसनीय सहयोग रहा है आप शिविर में बताए गए कार्यों को अपने नैतिक जीवन और समाज में प्रचारित और प्रसारित करेंगे, तभी आपका जीवन सफल होगा।

शिविर के समापन समारोह में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर ओम शंकर गुप्ता के ट्रैक्टर प्रोफेसर सुशील कुमार त्रिपाठी पूर्व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉक्टर ऋषभ कुमार डॉक्टर वसीम अकरम अंसारी डॉ अखिलेश नारायण मिश्र डॉ राजीव कुमार सिंह शिविर स्थल के संरक्षक अरविंद दुबे तथा कार्यालय अधीक्षक श्री ओ.पी. पांडे आदि, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक व प्रमुख समाचार पत्रों के सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी द्वारा किया गया। अंत में सभी लोगों ने शिविर के समापन पर राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम मोहन अस्थाना द्वारा इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविरार्थियों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल संचालन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई तथा उज्जवल भविष्य के साथ ही शिविर समापन की घोषणा किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!