9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अराजकता से व्यवस्था, निराशा से विश्वास, बीमारू से विकासशील की ऐतिहासिक यात्रा तय की है,
आज उत्तर प्रदेश की ओर पूरो देश देख रहा है, सीख रहा है व प्रेरणा ले रहा है -प्रभारी मंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्णायक और पारदर्शी नेतृत्व के तीन प्रमुख आधार स्तंभ रहे हैं- कानून का राज, पारदर्शी नीति व प्रशासन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ की गारंटी -औद्योगिक विकास मंत्री
हमारी सरकार ने 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 5.60 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 9 करोड़ को लोगों को आयुष्मान बीमा कवर प्रदान किया है। महिला सशक्तिकरण को साकार करते हुये 1.6 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं, 18 लाख महिलाएं बनी लखपति दीदी
युवाओं के भविष्य को संवारने के संकल्प को लेकर 9 लाख से अधिक प्रदान की गई सरकारी नौकरियां
कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’ ने प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 09 वर्ष की उपलब्धियो के बारे में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी- नव निर्माण के 09 वर्ष’’ नामक विकास पुस्तिका/फोल्डर का किया विमोचन
मीरजापुर। नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ संकल्प से सिद्धि सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि, उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर आयोजित केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश के मा0 कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 और निवेश प्रोत्साहन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी‘‘ द्वारा अष्टभुजा गेस्ट हाउस सभागार में जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत प्रेस प्रतिनिधियो की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता कर 09 वर्ष की उपलब्धियो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमांशकर सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज उपस्थित रहें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री व विधायकगण के द्वारा ‘‘नव निर्माण के 09 वर्ष’’ नामक विकास पुस्तिका/फोल्डर का विमोचन किया गया। तत्पश्चात पत्रकार बंधुओ से वार्ता करते हुए समय कैबिनेट मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी ’’ जी द्वारा प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 09 वर्ष की उपलब्धियो के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की हमारी सरकार उत्तर प्रदेश के चैमुखी और समग्र विकास हेतु सतत प्रतिबद्ध है। आज इसी प्रतिबद्धता पर आगे बढ़ते हुये उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा का संकल्प 9 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस बेहद विशिष्ट अवसर पर जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त करते हुये, मा0 कैबिनेट मंत्री ने पार्टी के देवतुल्य कार्यकार्ताओं का हार्दिक अभिवादन किया।
उन्होंने कहा कि 2017 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के साथ सेवा, सुरक्षा, सुशासन और विकास की नई यात्रा शुरू हुई, आज उत्तर प्रदेश नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में देश के सामने एक मॉडल बनकर खड़ा हुआ है। 2017 का जनादेश केवल सरकार बदलने का नहीं, व्यवस्था परिवर्तन का स्पष्ट संदेश था। जनादेश की आकांक्षाओं के अनुरूप पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अराजकता से व्यवस्था, निराशा से विश्वास, बीमारू से विकासशील की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। पूरा देश आज उत्तर प्रदेश की ओर देख रहा है, सीख रहा है, प्रेरणा ले रहा है।
प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्णायक और पारदर्शी नेतृत्व के तीन प्रमुख आधार स्तंभ रहे हैं- कानून का राज, पारदर्शी नीति व प्रशासन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ की गारंटी, यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश केवल घोषणाओं का नहीं, परिणामों का प्रदेश बना है। 2017 से पहले कानून व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती थी और एक जिला एक माफिया का कांसेप्ट था! आज यह बदलकर बन गया है- नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। पिछले 9 वर्षों के दौरान अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए लगभग 4000 करोड़ माफिया संपत्ति जब्त और ध्वस्त की गयी है। साथ ही 53 संगठित अपराधी गैंग समाप्त हो गये हैं। आज यूपी में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था ही निवेश और विकास का सबसे बड़ा आधार बनकर उभरी है! बेटी हो या व्यापारी सब सुरक्षित हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार ने अंत्योदय के संकल्प पर चलते हुये बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया है। इसी का परिणाम है कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। हमारी सरकार ने 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 5.60 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 9 करोड़ को लोगों को आयुष्मान बीमा कवर प्रदान किया है।

महिला सशक्तिकरण को साकार करते हुये 1.6 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं, 18 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये के आर्थिक अनुदान का लाभ अबतक 5 लाख परिवारों को मिल चुका है। किसान सम्मान और समृद्धि की योजनाओं के कारण खाद्यान्न उत्पादन 557 लाख मीट्रिक टन से आज 737 लाख मीट्रिक टन पहुँच गया है। आज देश में सबसे ज्यादा खाद्यान्न का उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है। पिछले 9 वर्ष के दौरान रू 3.15 लाख करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में 3.12 करोड़ किसानों को रू 99 हजार करोड़ की बड़ी राशि प्रदान की गयी है। युवाओं के भविष्य को संवारने के संकल्प को लेकर 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गयी हैं। ये सभी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी और ईमानदार प्रक्रिया के अनुपालन के साथ पूर्ण हुई हैं। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 40 लाख नए नामांकन हुये हैं। हर प्राथमिक विद्यालय स्मार्ट बन रहा है और हर मंडल में विश्वविद्यालय है। युवाओं को आधुनिक तकनीकि से जोड़ने के उददेश्य से 49.86 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ सीएम युवा अभियान से उद्यम के लिए बिना ब्याज बिना गारंटी ऋण प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग सवा लाख युवा लाभान्वित हो चुके हैं। युवा अब नौकरी खोजने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बन रहा है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल 2 एक्सप्रेसवे थे। आज 22 होने की ओर अग्रसर हैं! बहुत जल्द गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ से प्रयागराज तक) का लोकार्पण होने वाला है।
2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल 2 एयरपोर्ट संचालित थे। आज 16 संचालित और 8 निर्माणाधीन एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य है। उत्तर भारत का पहला सेमीकंडक्टर यूनिट उत्तर प्रदेश में लग रहा है! 7 शहरों में मेट्रो और दिल्ली- मेरठ के बीच नमो भारत रैपिड रेल चल रही हैं। इन्ही इंफ्रास्ट्रक्क्चर सुविधाओं के कारण उत्तर प्रदेश निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बनकर उभरा है। डबल इंजन की हमारी सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास पर जोर दिया है। 62 लाख से अधिक परिवारों को पक्के घर दिए गए। प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली मिल रही है। गांवों में सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है! गाँव-गांव बेहतरीन सड़क कनेक्टिविटी है। उत्तर प्रदेश धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मन्दिर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन में अभूतपूर्व तेजी आई है! महाकुंभ 2025 जैसे भव्य-दिव्य आयोजन उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर स्थापित कर रहे हैं। राज्य में 156 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ है। पिछले 9 वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राज्य का जी0एस0डी0पी0 (ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट) 2017 के रू 13 लाख करोड़ से बढ़कर आज लगभग रू 36 लाख करोड़ हो गया है। प्रति व्यक्ति आय भी तीन गुनी हो गई है। राज्य आज वित्तीय रूप से अधिक सक्षम और स्थिर स्थिति में है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में एक नई पहचान मिली है। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2029-30 तक वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और कौशल विकास पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।
पिछले 9 वर्ष कर्तव्य साधना, सुशासन और जन विश्वास के 9 वर्ष रहे हैं! आज हम पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश बदल रहा नहीं, बदल चुका है। यह परिवर्तन केवल नीति से नहीं, मजबूत नेतृत्व से आता है! आज हमारे पास केन्द्र और प्रदेश में ऐसा ही मजबूत नेतृत्व है। इसीलिए जनता कहती है कि मोदी है तो मुमकिन है और योगी है तो यकीन है। इसके पूर्व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी ने कैबिनेट मंत्री व विधायकगण को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया।




