मीरजापुर।
एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत बंगाली समाज के बन्धुओ के साथ ककहरवा बीबी का बगीचा स्थित बंगाली समाज अभियान के संयोजक मिलन मलिक के आवास पर बैठक कर भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने देश के जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे पश्चिम बंगाल मे भाजपा सरकार बनाने का आह्ववान किया।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार गुडो, माफियाओ, घुसपैठिया को पनाह देनी वाली सरकार है। बंगाल मे सरकार नाम की कोई चीज नही रह गई है, तृणमूल पार्टी के कार्यकर्ता, गुडो की तरह, बंगाल की जनता परेशान है। इस बार के पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव मे कमल का फुल खिलने जा रहा है।
बंगाली समाज से बैठक मे मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल, सुनील मलिक, दीपक मंडल, संजय मन्ना, अभय मन्ना, अनुप मन्ना, नितेश जन्ना, सुनील मलिक, सुनील बोस, आदि प्रमुख बंगाली समाज के बन्धु उपस्थित रहे।





