0 जीआईसी परिसर मीरजापुर के प्रदर्शनी में भी नगर वासियो की देखी गई भीड़
मीरजापुर। नवनिर्माण के 9 वर्ष के अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा सेवा, सुरक्षा, सुशासन के 9 वर्ष में किए गए अभूतपूर्व जन कल्याणकारी कार्यो व उपलब्धियो के प्रचार प्रसार हेतु नवरात्र मेला विन्ध्याचल के रोडवेज परिसर व जीआईसी ग्राउंड परिसर मीरजापुर मे संकल्प सिद्धि, सुरक्षा, सुशासन एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश पर आधारित लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का नवरात्र के प्रथम दिन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
उद्घाटनोपरान्त विधायक व अधिकारियो के द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण कर अवलोकन किया गया तथा प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे विन्ध्याचल मे आने वाले देश प्रदेश के यात्री केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकेंगे। संकल्प सिद्धि, सुरक्षा, सुशासन एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश पर आधारित मीरजापुर के जीआईसी ग्राउंड महुवरिया में भी लगाई गई चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए नगर वासियो की भीड़ देखी गई।
नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत 9 वर्षो की अभूतपूर्व उपलब्धियो एवं जन सामान्य को योजनाओ के बारे में जानकारी कराए जाने के सम्बंध में जनपद मुख्यालय के विन्ध्याचल में आयोजित मेला/विभिन्न विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर सूचना निदेशालय द्वारा प्राप्त एलईडी प्रचार वाहन व होर्डिग के माध्यम से भी लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के लोक गायक कलाकर शिवलाल गुप्ता व उनकी टीम के द्वारा विन्ध्याचल के सांस्कृतिक मंच पर वर्तमान सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियो व सराहनीय कार्यो के बारे में अपने गायन के माध्यम से जानकारी देते हुए देवी गीत भी प्रस्तुत कर लोगो को भक्तिमय मनोरंजन कराया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।





