विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।
कोरोना के संक्रमण काल को 74 वा स्वतंत्रता दिवस डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन ध्वजारोहण कर मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सोशल डिस्टेनसिंग के साथ विद्यालय के डायरेक्टर्स अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह व तीनों ब्रांच की प्रधानाचार्या कॉर्डिनेटर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसी वक्त इस कार्यक्रम को ऑनलाइन बच्चों को दिखाया गया।

इस मौके पर फैंसी ड्रेस, जी के क्विज़, पौधारोपण, स्लोगन आदि की प्रतियोगिता रखी गयी। बच्चों ने बहुत ही बढ़चढ़ कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने कहाकि इस समय देश का सबसे बड़ा दुश्मन कोरोना वायरस है, जिससे पूरा देश लड़ रहा है, जरूरी नहीं कि देश भक्ति का प्रदर्शन सिर्फ दुश्मन के सामने किया जाये अपना काम सही तरीके से करके भी देशभक्ति प्रदर्शित की जा सकती है।





