मिर्जापुर।
रविवार को सुबह 8 बजे नमामि गंगे गंगा विचार मंच के पदाधिकारियों ने नगर के सुंदरघाट पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रदेश संयोजिका अनामिका चौधरी के निर्देशानुसार जिला संयोजक रविंद्र जायसवाल की अगुवाई मे सुंदरघाट पर साफ सफाई एवं घाट के किनारे फैली गंदगी को साफ किया गया और स्थानीय लोगों से गंगा किनारे कूड़ा कचरा ना फेंकने का आग्रह किया गया, जिससे मां गंगा स्वच्छ एवं निर्मल हो सके।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2021/04/IMG-20210407-WA0057-270x300.jpg)
कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक अजित कुमार, सहसंयोजक उदय गुप्ता, सहसंयोजक रजनीकांत राय, रवि गुप्ता, सरफराज अहमद, अखिलेश अग्रहरि, सत्यनारायण सिंह, अनूप गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सूरज सोनकर, अभिषेक अग्रहरि, अभिषेक जायसवाल मौजूद रहे।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210627-WA0015-247x300.jpg)