मीरजापुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वधान से विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन लालगंज ब्लाक में स्थित इंदिरा गांधी पीजी कालेज लालगंज के प्रागंण में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य छानबे आलोक कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शामिल सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी ओम गुप्ता ने भी मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर इस पी जी कालेज के प्राचार्य अरुण कुमार कुशवाहा को कार्यदेशक उमाशंकर सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ एवम स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। विधायक छानबे जनपद में लगाये जा रहे विकास खंड स्तरीय मेले के बारे में सभी को अवगत कराया एवं कहा कि हमारे जनपद की सभी अभ्यर्थी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और जहां भी जाब मिले उससे लाभन्वित हों और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चल रही विकास योजनाएं से लाभ प्राप्त करें। विधायक छानबे ने अभ्यर्थियों को आफर लेटर भी वितरित किया। विधायक द्वारा मेले में लगाए गए सभी अधिष्ठानों के स्टाल पर जाकर निरीक्षण भी किया गया। आज के इस मेले में कुल 328 अभ्यर्थियों ने उपस्थित हुए जिसमे 153 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 12 कंपनियों ने शिरकत किया जिसमे एसआईएस सिक्योरिटी, सोलेरा इंडस्ट्रीज, संकर इंटरप्राइजेज, अमास स्किल पीवीटी लिमिटेड, नेटाप्स, डीएसईटीएस, अभिराम एक्सिलेंस फूड प्राइवेट, रोगमैन, पीपल ट्री आनलाइन इत्यादि अधिष्ठान ने प्रतिभाग किया। राजकीय पीजी कालेज ने इस रोजगार मेला में आए हुए सभी अतिथियों, अधिष्ठान एवं अभ्यर्थियों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त की। राजकीय आईटीआई कार्यदेशक उमाशंकर सिंह द्वारा कार्यक्रम की समापन की घोषणा की एवम मेले आए सभी अतिथियों का आभार जताया। मंच का संचालन अनिल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक अचल सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रगति पटेल, अनुदेशक विपिन बिहारी सिंह धनंजय कुमार, राकेश कुमार, रामजी,नीरज, अजीत मौर्या, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले में विधायक छानबे ने अभ्यर्थियो को वितरित किया आफर लेटर
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





