मिर्जापुर। बुधवार, 4 सितंबर 2024 को जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन बूथ का आयोजन प्राचार्य प्रो वीना सिंह की अध्यक्षता एवं जिला नोडल अधिकारी डा ऋषभ कुमार के संयोजन में पीसीआई संस्था एवं जिला चिकित्सा विभाग की टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम फाइलेरिया के संबंध में डा अनिल सिंह के द्वारा आधारभूत जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात दवा सेवन की शुरुआत प्राचार्य प्रो वीना सिंह के द्वारा की गई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं कर्मचारियों के साथ स्वयंसेवकों एवं अन्य छात्र छात्राओं ने फाइलेरिया की दवा का सेवन चिकित्सा विभाग की टीम के समक्ष ही किया। कार्यक्रम अधिकारी डा ऋषभ कुमार एवं डा आशुतोष तिवारी ने भी दवा का सेवन करने के बाद सभी स्वयंसेवकों को सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए कहा, ताकि अन्य लोग भी दवा खाने के लिए प्रेरित हो। इस अवसर पर कालेज के प्राध्यापक गण एवं स्टाफ मौजूद रहे।
फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन बूथ का आयोजन
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





