भाकिसं के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग मे 60 कार्यकर्ताओ ने लिया हिस्सा
फोटोसहित
मीरजापुर।
रविवार, 29 जून को चंदौली के खंड चकिया में भारतीय किसान संघ की ओर से कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को भारतीय किसान संघ के रीति नीति, आंदोलनात्मक और रचनात्मक कार्यो पर प्रदेश, काशी प्रांत और जिला से आए हुए पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
प्रांत संगठन मंत्री राम चेला ने कहा कि बीएसके किसानों को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए संगठित करता है। कृषि के साथ-साथ अन्य गृह उद्योगों से भी आय के स्रोत पैदा करके किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करता है। किसानों को कृषि में होने वाले तकनीकी बदलावों के बारे में जानकारी देता है और उन्हें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। साथ ही पारंपरिक भारतीय कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देता है और उनका विकास करने के लिए किसानों को प्रेरित करता है।पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भूमि की उर्वरता, पानी की उपलब्धता, बीज, पशुधन, और पौधों से जुड़े आधुनिक बदलावों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करता है।
बताया कि किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए संगोष्ठियों का आयोजन करता है और अभ्यास गुट बनाता है। यह संगठन कृषि और किसानों के लिए काम करने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को एक साथ लाने और उन्हें मदद करने का प्रयास करता है। मजदूर संगठनों, सहकारी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, और आर्थिक, सामाजिक, और सांस्कृतिक संगठनों से भी सहयोग लेता है। गैया और मैया से ही देश की नैया होगा पार। इसलिए भारतीय गोवंश की विभिन्न प्रजातियों को बचाने और उनका विकास करने पर भी ध्यान देता है।
उन्होने कहाकि किसानों की समस्याओं को सरकार और समाज के सामने उजागर करने के लिए आंदोलनों का आयोजन करता है। यही नबी, विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन, धरने और रैलियों का आयोजन करता है। कई बार संसद का घेराव भी किया है, जैसे कि 2020 में कृषि विधेयकों के खिलाफ संसद घेराव हुआ था।
इसके अलावा ग्राम विकास, किसानों को प्रशिक्षण, उत्पादन और विपणन, जागरूकता अभियान के साथ साथ किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अन्य रचनात्मक पहल भी करता रहता है।
उपस्थित पदाधिकारियो में प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह, प्रांत संगठन मंत्री राम चेला, प्रांत उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला मंत्री विवेक पाण्डेय जी,जिला सह मंत्री शेषनाथ पाण्डेय सहित 20 ग्राम समितियो से 60 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विकाश पाण्डेय और मंच का संचालन गोपाल पाण्डेय ने किया।



