News

चूनादरी में डूबे लखनऊ निवासी युवकों का शव बरामद

0 यू ट्यूब से चूनादरी का नजारा देखकर चारों युवक घूमने आए थे
0 गोताखोरों की मदद से शवों को स्ट्रेचर से तीन किलोमीटर पैदल चलकर लखनिया दरी के मेन गेट तक लाया गया
फोटोसहित
अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के चूनादरी में रविवार को डूबे हुए दोनों युवकों का शव सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बालू घाट चुनार से आए गोताखोरों ने बरामद किया इसके बाद स्ट्रेचर के सहारे शव को लगभग तीन किलोमीटर पैदल लेकर लिखनियादरी के मेन गेट पर लाया गया वहा से शव को थाने लाने के बाद पुलिस ने दोपहर बाद अंत्य परीक्षण को भेज दिया।
रविवार को लखनऊ से पिकनिक मनाने लिखनियादरी आए चार युवकों में से दो युवक चूनादरी मे नहाते वक्त सेल्फी लेने और फोटो खींचने के चक्कर में फिसल कर गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनो डूबे युवकों को पानी के गहरे कुंड में खोजने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिला, तो सोमवार की सुबह बालू घाट चुनार से गोताखोर बुलाकर दोनों की खोजबीन किया गया और गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद डूबे युवक अंकित दूबे पुत्र स्व रामकुमार दूबे (23) वर्ष निवासी 554/1500 ए कैलाश पुरी गीता पल्ली थाना आलमबाग लखनऊ वो भानू प्रताप मौर्य पुत्र उमाशंकर मौर्य (25) वर्ष निवासी महाराजनगर थाना धरहरा जिला लखीमपुर खीरी का शव बरामद कर किया गया।
एसआई अमर नाथ यादव ने बताया की दोनो युवक एमएसडब्लू करने के बाद मेडिकल कालेज लखनऊ में एनजीओ के अधीन काम करते थे। साथ में आए साथी आयुष गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता (23) वर्ष निवासी 4/141 रुचि खंड प्रथम शारदा नगर आशियान लखनऊ,
लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए आरकोलाजी से कर रहा है और अमित कुमार वर्मा पुत्र प्रेमनाथ वर्मा (24) वर्ष निवासी शाहपुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा यह यूपीएसआई की तैयारी सेल्फ आनलाइन कर रहा है, चारों साथी लखनऊ से वाराणसी आए थे वहां से किराए पर बाइक लेकर रविवार को लिखनिया दरी घूमने आए थे। मृतक के साथी अमित एवं आयुष ने बताया की बहुत से लोग चुनादरी नहा रहें थे। यह देख हम चारों साथी भी नहाने के लिए उतर गए और फोटो खींचने तथा बीडीओ बनाने लगे। इसी बीच अंकित दूबे का पैर फिसल गया और और भानू मौर्य भी फिसल गया और पानी में चले गए हम लोगों ने और वहां नहा रहे अन्य लोगों ने बचाने का कोशिश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, तो पैदल चलकर बाहर आए और लिखनीयादरी पर तैनात पुलिस को सूचना दिया। बताया कि चूनादरी का नजारा यू ट्यूब से देखकर घूमने का मन किया।

स्थानीय पुलिस प्रशासन
2022 में चुनादरी में कुल 9 नौ लोग की डूबने से मौत के बाद मिर्जापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से लखनिया दरी जल प्रपात को बंद कर दिया गया था। वहीं, सैलानियों रविवार दो युवक की डूब हुए मौत के बाद सोमवार को अस्थाई रूप से लखनिया दरी जल प्रपात को बंद कर दिया गया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!