News

विंध्यवासिनी महाविद्यालय मे करियर सेमिनार एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

मीरजापुर। विन्ध्यवासिनी महाविद्यालय भरुहना में सोमवार को महाविद्यालय एवं इमार्टिकस लर्निंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक करियर सेमिनार एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एवं रिटेल बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सेमिनार में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को चयनित होने के पश्चात बैंकिंग एवं फाइनेंस सेक्टर में कार्य करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने बताया कि यह सेमिनार हमारे महाविद्यालय की उन छात्रों छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं के संचालन के साथ – साथ समय- समय पर इस प्रकार कैरियर से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को उचित दिशा–निर्देश मिल सके और वो आज प्रतिस्पर्धा के दौर में अपने को श्रेष्ठ साबित कर सकें।
सेमिनार में अनेक छात्र- छात्राओं ने बैंकिंग सेवा में जाने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की और विशेष रुप से छात्राओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करके बताया कि वो इस सेमिनार से बहुत लाभान्वित हुईं।

सेमिनार के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार सेठी ने इमार्टिकस लर्निंग संस्था के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

ज्ञात हो कि इमार्टिकस भारत की अग्रणी व्यावसायिक शिक्षा कंपनी है जो वित्तीय सेवाओं, विश्लेषण, प्रौद्योगिकी, विपणन और प्रबंधन में प्रशिक्षण प्रदान करती है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!