मीरजापुर। शनिवार को देर शाम रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल के सदस्यों ने नगर के बरियाघाट से जल भर कर शिवद्वार जा रहे कावरियों के लिए एक स्टाल लगाकर मेडिकल किट और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। जिसमे रुई, पट्टी, मलहम, जरूरी दवाए, फल, स्वछ जल, बिस्किट इत्यादि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, श्याम सुंदर केशरी ने कावरियों की सेवा करते हुए कहा कि सावन के महीने में रोट्रेक्ट क्लब का यह कावरियों की सेवा कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं मेडिकल किट से वो अपना ही नही, वरन अन्य भी किसी श्रद्धालु की सेवा कर सकते हैं।
कार्यक्रम संयोजक प्रखर गुप्ता ने बताया कि हमारा क्लब प्रत्येक वर्ष कावरियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन करता हैं। इस वर्ष हमने उनके सहायता के लिए मेडिकल किट पर फ़ोकस किया हैं जिससे कोई दिक्कत भी होने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार की समस्त सुविधाएं मिल सके।
क्लब अध्यक्ष सत्यम गुप्ता ने आए सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि हमारा क्लब आगे भी नर सेवा केअन्य कार्य करता रहेगा। इस सेवा शिविर में मीरजापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शुशील दुबे, रोटरी अध्यक्ष सरीश सिंह, संजय सिंह गहरवार, क्लब एडवाइज़र मयंक गुप्ता, सचिव अभिवन गुप्ता, विवेक सिंह राजपूत, आदित्य सिंह, शुभम जायसवाल, सौम्या अग्रहरि, ज्योति उमर, रेनू गुप्ता, अर्पिता वर्मा, दीमेंद्र केशरवानी, आनंद गुप्ता, अंश वर्मा, दिनेश सिंह, कृष्णा केशरी, प्रियांशु अग्रवाल, अंकित तिवारी आदि सदस्य मोजूद रहे।



