News

0 इंस्पायर अवार्ड मानक योजना: चयनित बाल वैज्ञानिको की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई को
मीरजापुर।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 मे चयनित बाल वैज्ञानिको की इंस्पायर अवार्ड जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई 2025को राजकीय इंटर कॉलेज महुआरिया मे आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम मे मिर्ज़ापुर, चंदौली एवं सोनभद्र के कुल 173 बाल वैज्ञानिको के नवीनतम आइडिया के वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किये जाएगे।वर्ष2023-24 मे मिर्ज़ापुर के चयनित 8 आइडिया, चंदौली के चयनित 7 आइडिया एवं सोंनभद्र के चयनित8 बाल वैज्ञानिको के आइडिया प्रस्तुत किये जाएगे।वर्ष2024-25मे चयनित मिर्ज़ापुर के 55, चंदौली के 63 एवं सोनभद्र के 32 नवीनतम आइडिया के विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किये जाएगे।
इस आशय की सूचना इस्पायर्ड अवार्ड के जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्ज़ापुर द्वारा नमित सह नोडल समन्यवयक एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस प्रदर्शनी मे तीनो जनपदो से चयनित प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं की शत प्रतिशत प्रतिभागिता हेतु मिर्ज़ापुर जनपद के सभी चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी किये गये पत्र भेजे गये है एवं चयनित छात्रों की सूची भी भेजी गयी है जिससे कि चयनित सभी छात्र प्रतिभागिता कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्ज़ापुर द्वारा चंदौली एवं सोनभद्र के जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर उनके जनपदो मे चयनित बेसिक एवं माध्यमिक के बच्चों की प्रतिभागिता शत प्रतिशत हो सके। जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक ने बताया कि इंस्पायर योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 तक कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के प्रत्येक बोर्डो से संबंधित विद्यालयों के प्रत्येक विद्यालयों से 5 विद्यर्थियों के नवीनतम आइडिया विद्यालयों के द्वारा भारतीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के पोर्टल पर पंजीकृत करना होता है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत शासी संस्थान नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान अहमदाबाद द्वारा पूरे देश के बच्चों के आइडिया को चुना जाता है। जिन विद्यार्थियों के आइडिया चयनित होते है उनके खाते मे विभाग द्वारा 10,000 रुपये की धनराशि भेजी जाती है।जिससे बच्चे अपने नवीनतम आइडिया पर आधारित विज्ञान मॉडल को नवीनतम रूप देते है।इन आइडिया से बने माड़लो का मूल्यांकन जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर से चयनित बाल वैज्ञानिको को जापान टेक्नोलॉजिकल विजिट के लिए भेजा जाता है, इन बच्चों के नवप्रवर्तन की डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई जाती है ।वर्ष 2025-26 के इंस्पायर योजना कार्यक्रम मे अब 6 से 12 तक बच्चे अपने आइडिया भेज सकेगे।इस वर्ष का नामांकन 15 जून से प्रारम्भ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है।प्रत्येक विद्यालयों से 6 से 12 तक के बच्चों के 5 बच्चों के आइडिया विद्यालय के माध्यम से भेजने अनिवार्य है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे माड़लो का मूल्यांकन जनपद स्तर पर गठित विषय विशेषज्ञो के 6 सदस्यों द्वारा एवं राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान अहमदाबाद द्वारा नामित दो ज्यूरी सदस्यों द्वारा किया जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!