धर्म संस्कृति

मीरजापुर मे सवा सौ साल से श्रावण एकादशी से पूर्णिमा तक होता है “झूलनोत्सव”

0 ठाकुर जी महाराज का फूलों से होगा दिव्य श्रृंगार
0 124 वे झूलनोत्सव पर पुण्डरीक गोस्वामी करेंगे श्रीकृष्ण कथा मे भक्तिरस प्रवाह
0 राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भजन गायक शुभम बाजोरिया एवं रूपम बाजोरिया करेंगे भजन संध्या
मीरजापुर।
मीरजापुर मे सवा सौ साल से श्रावण एकादशी से पूर्णिमा तक “झूलनोत्सव” का आयोजन होता आ रहा है। इस साल गर्भगृह सहित मंदिर परिसर को आधुनिक एवं दिव्य सजावट के बीच द्वारिकाधीश ठाकुर जी महाराज का फूलों से दिव्य श्रृंगार होगा।
124 वे झूलनोत्सव के अवसर पर पुण्डरीक गोस्वामी श्रीकृष्ण कथा मे भक्तिरस प्रवाह मे लोगो को डूबकी लगवाएंगे, तो वही राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भजन गायक शुभम बाजोरिया एवं रूपम बाजोरिया भजन संध्या मे भक्ति रसधार से जनपदवासियो को सराबोर करेंगे। यह बाते रविवार को मन्दिर के एकमात्र ट्रस्टी प्रदीप कुमार बजाज ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता मे कही।

उनहोने बताया कि नगर के बुन्देलखण्डी स्थित श्री द्वारकाधीश जी महाराज मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा भाद्रपद बदी षष्ठी सवत् 1957 (सन् 1900) को स्व० लाला जमुना दास बजाज के द्वारा करायी गया था। मन्दिर स्थापना के समय से ही श्रावण मास में एकादशी से पूर्णिमा तक “झूलनोत्सव” का आयोजन किया जाना प्रारम्भ हुआ।
मन्दिर की प्राचीन परम्परा का निर्वाहन करते हुए मन्दिर के एकमात्र ट्रस्टी प्रदीप कुमार बजाज के द्वारा इस वर्ष 124वाँ झूलनोत्सव के अवसर पर “श्री कृष्ण कथा” 5 अगस्त 2025 से 9 अगस्त 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस कथा में भक्तिरस का प्रवाह पूज्यश्री पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज द्वारा किया जायेगा। कथा का समय प्रतिदिन सायं 4 बजे से 8 बजे तक एवं दि० 9 अगस्त को प्रातः 9 से 1 बजे तक होगा।
ठाकुर जी की 125वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में मन्दिर प्रांगण का भी बहुत ही सुन्दर रूप से कायाकल्प किया गया है।
मंदिर का वर्षगाँठ समारोह 14 अगस्त 2025 को श्री ठाकुर जी की 125वीं वर्षगाँठ समारोह मे आयोजित होगी। इस समारोह के अन्तर्गत दिनांक 14 अगस्त को प्रातः 8 बजे से श्री द्वारकाधीश जी महाराज का विशेष पूजन होगा। सायं 7:00 बजे से राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक शुभम बाजोरिया एवं रूपम बाजोरिया भजन संध्या में सुमधुर भजनों द्वारा भक्त्ति रस का प्रवाह करेगें। विशेष कलाकारों द्वारा श्री ठाकुर जी महाराज का फूलों से दिव्य श्रृंगार किया जायेगा।
इसके साथ ही जन्माष्टमी का उत्सव 16 अगस्त को रात्रि 12 बजे आयोजित होगा। श्री ठाकुर जी के दर्शन एवं प्रसाद वितरण रात्रि 12 बजे से 12:30 बजे तक होगा। बता दे कि मंदिर के अधिष्ठाता स्व० लाला जमुना दास बजाज के पाचवी पीढ़ी प्रदीप कुमार बजाज, छठी पीढ़ी उनके सुपुत्र एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता परितोष बजाज एवं सातवी पीढी (पौत्र) एमबीबीएस मे अध्ययनरत रूपांश बजाज मंदिर की भव्यता और कार्यक्रम की तैयारियो को अंतिम रूप देने मे जुटे हुए है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!