मीरजापुर।
रविवार, 3 अगस्त को रोट्रैक्ट एवं रोटरी क्लब मीरजापुर गौरव और इनर व्हील क्लब समन्वय के संयुक्त वत्वाधान में रक्तदान जागरूकता अभियान एवं शिविर का आयोजन मिशन कम्पाउन्ड स्थित एक अस्पताल में किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर विनीत कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। उन्होनें सभी रक्तदाताओ का आभार जताते हुये सनातन काल से चले रहे हिन्दु धर्म में परोपकार की भावना को विस्तार से साझा किया।
रोटरी क्लब गौरव के अध्यक्ष रो० संदीप जैन व इनर व्हील क्लब मीरजापुर समन्वय की अध्यक्षा श्रीमती सुप्रीत कौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रो० डॉ० सीबी जायसवाल ने रक्तदान के महत्व को उजागर किया। इस अवसर कुल 21 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में इनरव्हील की महिलाओं ने बड़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डॉ० मृदुला जायसवाल, डा० सुनील सिंह, रो०. आशीष मेहरोत्रा, रो० जसविंदर सिंह सरना रो० अमित सिंह, रो०. अखिलेश सिंह, रो० आनंद सिंह, रो० आनंद केशरी, रो० दीपक कुशवाहा रो० मनीष केशरी, रो० जितेन्द्र श्रीवास्तव, रो० अशोक जायसवाल, रो० डॉ० रंजीत कुमार, रोट्रे० अभिषेक सिंह, रोट्रे० रजत, रोट्रे० शक्ति, रोट्रे० आशीष, समन्वय से राजनी गुप्ता, अंजू साध राशि मेहरोत्रा, अंजू केशरवानी जी, अर्पिता गुप्ता, प्रिया जैन, अर्शदीप कौर, हरजोत कौर, बलबीर सिंह, सारिका अग्तकन, भूपिन्दर सिंह, बबिता जायसवाल, अमृता केशरी संचालन रो० जसविंदर सिंह सरना ने किया।



