News

कृषकों को सहकारिता से जोड़ने सहकार सारथी का दिया प्रशिक्षण

मीरजापुर।  

जिला सहकारी बैंक लि० मिर्जापुर के सभापति डा० जगदीश सिंह पटेल के अध्यक्षता में एम पैक्स सदस्यता महाअभियान-2.ओ 2025 के तहत सहकारिता विभाग “उत्तर प्रदेश” द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता महाअभियान (दिनांक 12 सितम्बर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक) में अधिक से अधिक कृषकों को सदस्य बनाकर सहकारिता से जोड़ने हेतु सहकार सारथी को प्रशिक्षण जिला सहकारी बैंक लि मीरजापुर के सभागार में दिया गया। अमित कुमार त्रिपाठी अनुभाग अधिकारी संग्रह निरीक्ष एवं अजीत कुमार श्रीवास्तव रिसोर्स परसन द्वारा आन लाईन सदस्य बनाये जाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद मीरजापुर के सभी ब्लाको से आये सहकार सारथी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता मिर्जापुर श्री अमित कुमार पाण्डेय, एवं बैंक के सचिव / सी०ई०ओ० राजकुमार यादव उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!