Uncategorized

“मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक 

0 पुलिस अधिकारी, महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट से कराया परिचित 

मीरजापुर।  
महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र-2025 के दौरान चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियों पुलिस टीम सहित पुलिस अधिकारीगण के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर प्रमुख चौराहों, कस्बों, बाजारों, मन्दिर, शापिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों व गांवों में जाकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम०स्वानिधि योजना,पी०एम०सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना तथा बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह एवं बालश्रम तथा महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा छोटे-छोटे बच्चों को गुडटच-बैडटच के बारें में बताया गया और किसी भी समस्या के बारे में अपने अभिभावकों या पुलिस को अवश्य अवगत कराने के सुझाव दिये गये । सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरते जाने वाले विभिन्न एहतियात के बारें में, साइबर अपराधों एवं डिजिटल अरेस्ट के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए महिला एवं साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया ।
इसी क्रम में ओ0पी0सिंह-पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मीरजापुर द्वारा मंजरी राव-क्षेत्राधिकारी चुनार व अजय सेठ प्रभारी निरीक्षक अदलहाट मय टीम द्वारा अदलहाट थाना परिसर में, अमर बहादुर-क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा रविन्द्र भूषण मौर्य प्रभारी निरीक्षक चील्ह के साथ एस के महिला महाविद्यालय तिल्ठी में, अशोक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थानाध्यक्ष लालगंज मय पुलिस टीम के साथ बी डी कॉलेज नरोइया जिगना में, संजय सिंह-थानाध्यक्ष जिगना मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम नरोइया में जन चौपाल, कल्पना नायब तहसीलदार चुनार द्वारा विजय शंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक चुनार के साथ चुनार थाना परिसर में, अभय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक लालगंज मय टीम द्वारा लालगंज थाना परिसर में जन चौपाल, बालमुकुन्द मिश्रा प्रभारी निरीक्षक मड़िहान मय टीम द्वारा थाना मड़िहान परिसर में जन चौपाल, सदानन्द सिंह प्रभारी निरीक्षक अहरौरा मय टीम द्वारा अहरौरा थाना परिसर में जन चौपाल, नीरज कुमार पाठक प्रभारी निरीक्षक को0शहर मय टीम द्वारा को0शहर परिसर में जन चौपाल, ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय टीम द्वारा महिला थाना परिसर व कांशीराम राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में, वेद प्रकाश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक मय टीम द्वारा महेश भट्टाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज अकोढ़ी विन्ध्याचल में, अमित कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक को0देहात मय टीम द्वारा को0देहात परिसर में, राजेश राम प्रभारी निरीक्षक सन्तनगर मय टीम द्वारा सन्तनगर परिसर में, ब्रह्मदीन पाण्डेय थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज मय टीम द्वारा ड्रमण्डगंज परिसर में तथा जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम, महिला बीट आरक्षी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दुर्गा पाण्डाल, ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न स्थानों पर जनचौपाल कर जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया ।
जनपद मीरजापुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत विभिन्न थानों के मिशन शक्ति एंटीरोमियों पुलिस टीमों द्वारा जनपद में कुल 08 अभियोग अंतर्गत धारा 296 बीएनएस पंजीकृत किया तथा कुल 12 शोहदो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । इसके अतिरिक्त कुल 61 स्थानों पर जन चौपाल आदि लगाये गये ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!