भागपाजनो ने सेवा पखवाड़ा के तहत किया रक्तदान
फोटोसहित
मीरजापुर।
विश्व के सार्वधिक लोकप्रिय जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर 2025 से देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशीकरण के वाहक महात्मा गांधी के जयंती 2 अक्टूबर 2025 तक भाजपाजन द्वारा पूरे देश मे सेवा पखवाड़ा अभियान मनाया जा रहा है। जिसके क्रम मे रविवार, 28 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्त दान कार्यक्रम मे भाग लेकर रक्त दान भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के दायित्व धारी कार्यकर्ताओ के साथ मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा द्वारा किया। कुशल संगठनकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने युवा मोर्चा के रक्तदान कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी के तौर पर रक्तदान शिवीर का शुभारंभ फीता काटकर किया। उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा की देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन नेशन फस्ट के लिए, देश के आम जनता के जीवन मे बदलाव, रोजमर्रा के जीवन मे उपयोग की वस्तु, समानो मे जीसटी कम करने के कारण आम जनता मोदी जी को धन्यवाद दे रही है। भाजपा सरकार जनता के सुख के लिए काम कर रही है, सत्ता सुख के लिए नही।
कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पुष्पेन्द द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष पूर्वी श्रीमती डाली अग्रहरी, मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर,नगर महामंत्री पश्चिमी कृष्ण कुमार सिंह, नगर मंत्री राहुल चंद्र जैन, अमरेश सोनकर, आशीष मिश्रा, आशुतोष केशरवानी, दीपक त्रिपाठी आदी प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



