प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कंपोजिट विद्यालय जुडुई के अंश का हुआ चयन
फोटोसहित
अहरौरा, मीरजापुर। माध्यमिक मंडली कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कलावती शिक्षण संस्थान पगिया सोनभद्र में संपन्न हुआ, जिसमें सोनभद्र, भदोही एवं मिर्जापुर की अण्डर 14, 17 एवं 19 की कबड्डी बालक एवं बालिकाओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। कंपोजिट विद्यालय जुडुई जमालपुर के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह (कोच) ने बताया कि शानदार खेल के आधार पर अंडर 14 बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय जुडुई जमालपुर के अंश का चयन दिनांक 5 से 9 अक्टूबर 2025 तक अयोध्या मे होने वाली माध्यमिक प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
यह प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर से प्रारंभ होती है। परिषदीय विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के बालक और बालिकाओं को माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ 2 सालों से खेलो में जोडा गया है, जिससे बच्चों को नेशनल तक प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हो। खंड शिक्षा अधिकारी जमालपुर देवमणि पांडेय, प्रधानाध्यापक सहित, विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने आगामी होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



