200 लोगों का नेत्र परीक्षण कर 150 को वितरित किया निःशुल्क चश्मा
मीरजापुर।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन सक्षम द्वारा विन्याचल में दिव्यांगों के लिये लगातार नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर के साथ प्रतिदिन भक्तों में फलाहार प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। रविवार को सप्तम दिवस 200 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। तत्पश्चात 150 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। कार्यक्रम मे जिला संघचालक शरद चन्द उपाध्याय, सक्षम जिलाध्यक्ष डा. एस एन पाठक, विभाग सम्पर्क प्रमुख केशव तिवारी, जिला सह कार्यवाह नीरज, सह प्रान्त सचिव सुभाष, विनोद पाण्डे, डा० एस. के. द्विवेदी, डा. केशराज सिंह सहयोगरत रहे। संचालन डा. चन्द्रमा प्रसाद ओझा ने किया।



