News

राष्ट्र की एकता अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण्य बनाए रखने लिया शपथ

चुनार, मीरजापुर।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर तहसीलदार इवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार कल्पना ने शुक्रवार को तहसील सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए शपथ दिलाया। कोतवाली मे क्षेत्राधिकारी मंजरी राव व निरीक्षक विजयशंकर सिंह ने मय स्टाफ के साथ नगर मे परेड कर शान्ति व सुरक्षा का संदेश दिया और सभी स्टाफ को शपथग्रहण कराया गया।नगरपालिका में आध्यक्ष मंसूर अहमद व अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने चित्र पर माल्यार्पण कर कर्मचारियों को शपथग्रहण कराया।

 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चिकित्सा प्रभारी राकेश पटेल ने चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त स्टाफ को सपथग्रहण कराया। द ग्लेन हिल स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा व समन्वयक योगेश गुप्ता द्वारा चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर छात्र छात्राओं को एकता का संकल्प दिलाया गया। नगर मे स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी भारतरत्न से विभूषित सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गई।

सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
अहरौरा, मीरजापुर। नगर पालिका की ओर से लौह पुरुष जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
रन फॉर यूनिटी में स्कूली बच्चों, नगर पालिका कर्मचारियों व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र की सेवा में योगदान देना चाहिए। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और “एकता का संदेश” दिया। इस दौरान पुलिस की ओर से भी ‘रन फॉर यूनिटी’ क आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान ईओ अमिता सिंह,नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह सहित अन्य रहें।

पटेल जयंती, इंदिरा की शहादत और आचार्य नरेंद्र देव की मनाई जन्म जयंती
मीरजापुर।
31 अक्टूबर को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती एवम् पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व इंदिरा गांधी की शहादत दिवस, आचार्य नरेंद्र देव की जन्म जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन नरायणपुर चुनार में किया गया। छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल, गुलाब चंद्र पांडे, डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह, तुलसीदास गुप्ता, कन्हैयालाल पाठक, रितेश गुप्ता, महेश पटेल, संतोष पटेल, राकेश गुप्ता, राजू भारती, संतोष साहनी, सावन पटेल आदि कांग्रेस अनुपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!