News

ब्लॉक प्रमुख ने राजगढ़ के युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री की वितरित

मीरजापुर।
विकास खंड राजगढ़ में युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह सोनू के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विभिन्न ग्राम पंचायत के युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री जिसमें युवक मंगल दल को 5 वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल,1 वॉलीबॉल नेट,1 चेस्ट एक्सपेंडर एवं 1 एयर पंप तथा महिला मंगल दल को 5 वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल, 1 वॉलीबॉल नेट,1 एयर पम्प एवं 3 स्किपिंग रोप्स वितरित किया गया।

ग्राम पंचायत ददरा, भगौती देई, बैरमपुर, खटखरिया, कोठीलवा, नदिहार एवं मटिहानी के युवक मंगल दल को खेल सामग्री एवं ग्राम पंचायत पचोखरा, खटखरिया, कोठीलवा, कलवारी माफी , मटिहानी, बिसुनपुर एवं बरगवां की महिला मंगल दल को खेल सामग्री वितरित की गयी।

कार्यक्रम का संचालन बीओ पीआरडी अभय कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आनंद कुमार सिंह जेई आरईडी, सहायक विकास अधिकारी कृषि संतोष कुशवाहा, क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्कर्ष मौर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह(बिल्लू पटेल) आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!