मीरजापुर।
गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को पी०ए०सी० स्थापना दिवस-2025 के अवसर पर प्रदेश स्तर पर सर्वोत्तम पुलिस मार्डन स्कूल चयन हेतु नामित 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर पुलिस मार्डन स्कूल का चयन प्रक्रिया मे नामित सम्मानित टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी कानपुर अनुभाग कानपुर अतुल कुमार शर्मा अध्यक्ष एवं सेनानायक सचिन्द्र पटेल 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, हरेंद्र प्रताप उपसेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ, प्रधानाचार्य उमेश पाण्डेय पुलिस मॉडर्न स्कूल 26वीं वाहिनी गोरखपुर सदस्य द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर शिविरपाल मसबुल हसन, दलनायक जय हिंद यादव, सूबेदार सैन्य सहायक मनोज कुमार सिंह, सेनानायक नैपाल सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता जायसवाल पुलिस मॉडर्न स्कूल के समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे।



