मीरजापुर।
गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को श्री साई परिवार सेवा संगठन के सहयोग से बिन्नानी पीजी कॉलेज में एनएसएस द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राम मोहन अस्थाना की अध्यक्षता में किया गया। कुल 10 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा 6 लोगों ने रक्तदान किया। डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जन सम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया, श्री साई परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने बताया रक्तदान महादान होता है। सभी स्वस्थ्य पुरुष या महिला को रक्तदान ज़रूर करना चाहिए।
रक्तदान करने वालों में जीडीपीजी कालेज के प्रोफेसर डॉक्टर सुनील त्रिपाठी, अंकुश सिंह, संजना मौर्या, वैभव कुमार, शिवांशु गुप्ता, अमन मौर्या आदि लोगों ने रक्तदान किया। मैके पर डॉक्टर ऋषभ, एकाउंटेंट ओपी पाण्डेय मौजूद रहे।



