News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति व स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई आहूत

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला स्वास्थ्य समिति व आयुष समिति की बैठक की तथा जनपद में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी प्राप्त करते हुये कहा कि सभी केन्द्रो पर चिकित्सको की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुये बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाय।

प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रो पर दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुये कहा कि एम0ओ0आई0सी0 व स्टोर इंचार्ज इस पर भी ध्यान दे कि कोई स्पाइरी डेट की दवाइया न रहें। बैठक में एच0आई0वी0 की जांच तथा नसबन्दी के लक्ष्य को शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियो का समय से भुगतान तथा उनको अस्पतलो से मिल रही सुविधाआंें को ससमय उपलब्ध कराया जाय बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एन0बी0एस0यू0, एन0एन0सी0यू जिला महिला चिकित्सालय, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्चिसेज, एम्बुलेंस 108 व 102 स्थिति, आयुष्मान कार्ड, प्रधान मातृ वंदना योजना आदि बिन्दुओ पर समीक्षा कर प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुये लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सको को निर्देशित करते हुए कहा कि आने वाले मरीजो के साथ मधुर व्यवहार रखे तथा साफ सफाई का भी विशेष ध्यान दे। तत्पश्चात आयुष समिति की बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि 07 चिकित्सालयों के शासकीय भवन निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध नहीं हुई है जनपद मीरजापुर में आयुर्वेद के 50 एवं यूनानी के 4 चिकित्सालय संचालित हैं, जिनमें से 47 चिकित्सालय या तो शासकीय भवन में संचालित हैं अथवा निःशुल्क भवन में संचालित हैं एवं निःशुल्क भूमि उपलब्ध हो चुकी है, मात्र 7 चिकित्सालयों हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया उन उपजिलाधिकारियों से पत्राचार करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत भी कराया जाए। उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन 10 चिकित्सालयों में से 4 चिकित्सालयों हेतु संपर्क मार्ग हेतु परियोजना निदेशक डीआरडीए को क्षेत्र पंचायत निधि से निर्माण कार्य करानें हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि जब तक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जमुआ बाजार का निर्माणाधीन भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता है, तब तक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जमुआ बाजार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ बाजार के कोविड वार्ड में शिफ्ट करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!