मीरजापुर।
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल मीरजापुर के द्वारा विश्व हिन्दू परिषद् माघ मेला शिविर परेड मैदान प्रयागराज में पूज्य संतो एवं भक्तों के भंडारे के लिए मीरजापुर मंडी समिति एवं कोन प्रखण्ड से पर्याप्त मात्रा में एक गाड़ी भर कर भेजा गया आलू , बैगन ,टमाटर , मटर , फूल गोभी, गाजर , पत्ता गोभी ,अदरक , मिर्च ,धनिया , शिमला मिर्च व अन्य खाद्य पदार्थ सामग्री मंडी समिति के सभी व्यापारियों एवं कोन प्रखण्ड के किसानों के सहयोग से भेजा गया ।
इस अवसर पर प्रान्त सत्संग प्रमुख महेश तिवारी ने दानदाताओं का आभार हार्दिक अभिनंदन किया व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी व्यापारियों से सहयोग प्राप्त किया।
इस अवसर पर विभाग संयोजक प्रवीण जिला मंत्री श्रीकृष्ण सिंह जिला सह मंत्री अभय मिश्रा जिला धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख संतोष नगर संयोजक चन्द्रप्रकाश कोन प्रखण्ड के सह मंत्री अभिषेक यादव,छन्नू , प्रहलाद सोनकर जग्गू घनश्याम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । समाज सेवी शिखा अग्रवाल ने सभी दानदाताओं व सेवा में सुबह से लगे कार्यकर्ताओं किसानो का आभार एवं हार्दिक अभिन्दन किया ।



